झारखंड में आज से चलेगी लू, 13 जिले का पारा पहुंचा 40 के पार; भीषण गर्मी से लोगों का हाल हुआ बेहाल

Edited By Khushi, Updated: 10 May, 2025 12:49 PM

heat wave will start in jharkhand from today people

Jharkhand weather: झारखंड में भीषण गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है। राज्य के कई जिलों में तापमान 40 के पार पहुंच गया है। मौसम विभाग ने राज्य में आज से लू चलने की संभावना जताई है।

Jharkhand weather: झारखंड में भीषण गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है। राज्य के कई जिलों में तापमान 40 के पार पहुंच गया है। इसी बीच मौसम विभाग ने राज्य में आज से लू चलने की संभावना जताई है।

"10 से 13 मई तक झारखंड में लू चलने की पूरी संभावना"
मौसम विज्ञान केंद्र, रांची के अनुसार 10 से 13 मई तक झारखंड में लू चलने की पूरी संभावना है। इसी के चलते आज 6 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक 10 और 11 मई को देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज में लू चलने की संभावना है। 12 मई को दुमका, पाकुड़, गोड्डा और साहिबगंज में गर्म हवाएं और तेज लू चलने की संभावना है।13 मई को बोकारो, गिरिडीह, धनबाद, देवघर, जामताड़ा, पाकुड़, दुमका, गोड्डा और साहिबगंज में लू की तीव्रता सबसे ज्यादा रहेगी। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!