IPS विनय तिवारी को पूरी करनी होगी क्वारंटाइन अवधि, BMC ने ठुकराया बिहार पुलिस का अनुरोध

Edited By Ramanjot, Updated: 05 Aug, 2020 03:08 PM

ips vinay tiwari will have to complete the quarantine period

सुशांत सिंह राजपूत मामले को लेकर बिहार और मुंबई पुलिस के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। दरअसल, बीएमसी ने बिहार पुलिस के अनुरोध को ठुकरा दिया है। वहीं अब आईपीएस अधिकारी विनय तिवारी को 14 दिनों के लिए क्वारंटाइन ही रहना होगा।

पटनाः सुशांत सिंह राजपूत मामले को लेकर बिहार और मुंबई पुलिस के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। दरअसल, बीएमसी ने बिहार पुलिस के अनुरोध को ठुकरा दिया है। वहीं अब आईपीएस अधिकारी विनय तिवारी को 14 दिनों के लिए क्वारंटाइन ही रहना होगा।

इसकी जानकारी डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने दी है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि पटना IG ने BMC के चीफ को पत्र लिखकर IPS विनय तिवारी को क्वारंटाइन करने का विरोध करते हुए उनको मुक्त करने का अनुरोध किया था जिसको ठुकरा दिया गया है। BMC ने पत्र का जबाब भी पटना पुलिस को भेज दिया है। यानि हमारे SP विनय तिवारी अब 14 दिन तक वहीं कैद रहेंगे। BMC का यह फैसला दुर्भाग्यपूर्ण!

बता दें कि सुशांत सिंह मामले की जांच के लिए मुंबई गए आईपीएस विनय तिवारी को वहां 14 दिनों के लिए क्वारंटाइन कर दिया गया था। इसके बाद मुंबई में पहले से मौजूद बिहार पुलिस की चार सदस्यीय टीम ने भी खुद को अंडरग्राउंड कर लिया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!