कटिहार में ITBP के जवान ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, मानसिक तनाव की आशंका

Edited By Ramanjot, Updated: 23 Aug, 2021 10:25 AM

itbp jawan commits suicide by hanging in katihar

कटिहार स्थित आईटीबीपी की 48 वीं वाहिनी के उक्त कैंप के डिप्टी कमांडेंट (एसएमओ) डॉ. सुनील कुमार ने रविवार को बताया कि मृतक सिपाही का नाम प्रवीन कुमार परिडा (24) है और वह मूल रूप से ओडिशा का रहने वाला था। उन्होंने जवान के पारिवारिक विवाद के कारण...

कटिहारः बिहार में कटिहार जिले के कोढ़ा थाना क्षेत्र स्थित भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपी) कैम्प में एक जवान ने फांसी का फंदा लगाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली।

कटिहार स्थित आईटीबीपी की 48 वीं वाहिनी के उक्त कैंप के डिप्टी कमांडेंट (एसएमओ) डॉ. सुनील कुमार ने रविवार को बताया कि मृतक सिपाही का नाम प्रवीन कुमार परिडा (24) है और वह मूल रूप से ओडिशा का रहने वाला था। उन्होंने जवान के पारिवारिक विवाद के कारण मानसिक तनाव में आत्महत्या करने की आशंका जताते हुए बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए स्थानीय सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

डिप्टी कमांडेंट ने बताया कि मृतक जवान अविवाहित था और 2017 में आईटीबीपी की सेवा में आया था। उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है तथा शव को पोस्टमार्टम के बाद ओडिशा के कटक जिले स्थित पैतृक निवास भेजा जाएगा।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!