आरा में अपराधियों के हौसले बुलंद, दिनदहाड़े JDU नेता को मारी गोली

Edited By Nitika, Updated: 27 Sep, 2020 06:46 PM

jdu leader shot by criminals

बिहार में भोजपुर जिले के आरा नवादा थाना क्षेत्र में रविवार को दिनदहाड़े सशस्त्र अपराधियों ने युवा जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय सचिव को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

आराः बिहार में भोजपुर जिले के आरा नवादा थाना क्षेत्र में रविवार को दिनदहाड़े सशस्त्र अपराधियों ने युवा जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय सचिव को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि जदयू नेता प्रिंस सिंह बजरंगी को जगदेव नगर में अपराधियों ने गोली मार दी। इस हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें आरा सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

सूत्रों ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के वरीय अधिकारी अस्पताल पहुंच कर मामले की जानकारी ले रहे हैं। अस्पताल में बड़ी संख्या में लोग भी पहुंच रहे हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!