RCP सिंह की बढ़ीं मुश्किलेंः पार्टी में रहते करोड़ों की संपत्ति बनाने का आरोप, JDU ने भेजा नोटिस

Edited By Ramanjot, Updated: 06 Aug, 2022 11:13 AM

jdu sent notice to rcp singh

जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने आरसीपी को नोटिस भेजकर इस मामले में जवाब मांगा है। नोटिस में लिखा है कि नालंदा जिला के दो साथियों का साक्ष्य के साथ परिवाद प्राप्त हुआ है, जिसमें यह उल्लेख है कि अब तक उपलब्ध जानकारी के अनुसार आपके एवं आपके...

पटनाः जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह मुश्किलों में घिरते हुए नजर आ रहे हैं। उनकी ही पार्टी ने उनपर गंभीर आरोप लगाए हैं। साथ ही उन्हें शो कॉज नोटिस भी भेजा गया है। दरअसल, आरसीपी सिंह पर जेडीयू में रहते अकूत संपत्ति जुटाने का आरोप लगा है। 

2013 से 2022 तक अकूत अचल संपत्ति निबंधित 
जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने आरसीपी को नोटिस भेजकर इस मामले में जवाब मांगा है। नोटिस में लिखा है कि नालंदा जिला के दो साथियों का साक्ष्य के साथ परिवाद प्राप्त हुआ है, जिसमें यह उल्लेख है कि अब तक उपलब्ध जानकारी के अनुसार आपके एवं आपके परिवार के नाम से वर्ष 2013 से 2022 तक अकूत अचल संपत्ति निबंधित की गई है। इसमें कई प्रकार की अनियमितताएं दृष्टिगोचर होती हैं। जदयू ने आगे लिखा, "आप लंबे समय से दल के सर्वमान्य नेता नीतीश कुमार के साथ अधिकार एवं राजनीतिक कार्यकर्ता के रूप में काम कर रहे हैं। आपको पार्टी के नेता ने दो बार राज्यसभा का सदस्य पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव और राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा केंद्र में मंत्री के रूप में कार्य करने का अवसर पूर्ण विश्वास एवं भरोसा के साथ दिया। 

PunjabKesari

भ्रष्टाचार के जीरो टॉलरेंस पर काम करते हैं नीतीश
पार्टी द्वारा आरसीपी सिंह ने जवाब मांगते हुए कहा गया कि आप इस बात से अवगत हैं कि नीतीश कुमार भ्रष्टाचार के जीरो टॉलरेंस पर काम करते हैं और इतने लंबे सार्वजनिक जीवन के बावजूद नेता पर कभी कोई दाग नहीं लगा और ना उन्होंने कोई संपत्ति बनाई। इसलिए निर्देशानुसार पार्टी आपसे अपेक्षा करती है कि परिवाद के बिंदुओं पर बिंदुवार अपनी राय से पार्टी को तत्काल अवगत कराएं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!