"बिहार विकास के नए सफर पर निकलेगा", शपथ समारोह से पहले JDU ने एक्स पर शेयर किया ये पोस्ट

Edited By Swati Sharma, Updated: 20 Nov, 2025 10:52 AM

jdu shared this post on x before the swearing in ceremony

Nitish Kumar Sapath Grahan: जनता दल (यूनाइटेड) ने एक्स पर पोस्ट करते हुए नीतीश कुमार (Nitish Kumar) की पुरानी तस्वीर शेयर की। इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा, "मैं नीतीश कुमार भगवान की कसम खाता हूं... यह वाक्य करोड़ों बिहारियों के अटूट विश्वास और...

Nitish Kumar Sapath Grahan: जनता दल (यूनाइटेड) ने एक्स पर पोस्ट करते हुए नीतीश कुमार (Nitish Kumar) की पुरानी तस्वीर शेयर की। इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा, "मैं नीतीश कुमार भगवान की कसम खाता हूं... यह वाक्य करोड़ों बिहारियों के अटूट विश्वास और आत्मविश्वास का प्रतीक है। आज पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान से यह आवाज एक बार फिर गूंजेगी, और बिहार विकास के नए सफर पर निकलेगा।"

आगे पोस्ट में लिखा, "इस ऐतिहासिक शपथ ग्रहण के मौके पर, सभी बिहारियों को दिल से बधाई और शुभकामनाएं।" बता दें कि जनता दल (यूनाइटेड) के प्रमुख नीतीश कुमार आज रिकॉर्ड 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने वाले हैं। पटना का ऐतिहासिक गांधी मैदान, जहां 2005, 2010 और 2015 में उनके शपथ ग्रहण समारोह हुए हैं। इसी जगह पर जयप्रकाश नारायण ने 1974 में एक भाषण में "संपूर्ण क्रांति" का आह्वान किया था।

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) शासित 12 राज्यों के मुख्यमंत्री इस मौके पर उपस्थित रहेंगे। इसे बिहार की राजनीति के सबसे बड़े आयोजनों में से एक माना जा रहा है। नीतीश कुमार का 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेना एक ऐतिहासिक उपलब्धि है, जो उन्हें देश के सबसे अनुभवी और लंबे समय तक कार्यकाल निभाने वाले मुख्यमंत्रियों की सूची में और ऊपर स्थापित करता है। पूरे देश और राज्य की निगाहें राजधानी पटना पर टिकी हैं, जहां बिहार की राजनीति का एक नया अध्याय शुरू होने जा रहा है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!