घर में घुसकर 15 साल की नाबालिग से दरिंदगी, अकेला देख अधेड़ ने किया दुष्कर्म...अब पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

Edited By Harman, Updated: 20 Feb, 2026 10:23 AM

15 year old minor raped in muzaffarpur bihar crime

Bihar Crime News : बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ एक 15 वर्षीय नाबालिग के साथ गांव के ही एक अधेड़ व्यक्ति ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव और आक्रोश का माहौल है। हालांकि,...

Bihar Crime News : बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ एक 15 वर्षीय नाबालिग के साथ गांव के ही एक अधेड़ व्यक्ति ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव और आक्रोश का माहौल है। हालांकि, ग्रामीणों की सतर्कता से आरोपी भागने में सफल नहीं हो सका।

घर में घुसकर वारदात को दिया अंजाम

जानकारी के अनुसार, नाबालिग बच्ची अपने किसे रिश्तेदार के घर रहने के लिए आई थी। बताया जा रहा है कि आरोपी ने उस वक्त घर में प्रवेश किया जब बच्ची अकेली थी। उसने मासूम की बेबसी का फायदा उठाते हुए इस घिनौनी करतूत को अंजाम दिया। बच्ची की चीख-पुकार सुनकर परिजन और पड़ोसी वहां पहुंचे, आरोपी को मौके पर ही घेर लिया।

आरोपी अब पुलिस हिरासत में

सूचना मिलते ही बरूराज थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुँची और स्थिति को बिगड़ते देख आरोपी को भीड़ के चंगुल से निकालकर हिरासत में ले लिया। पुलिस ने पीड़ित बच्ची को तत्काल चिकित्सकीय सहायता और मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) और अन्य गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है। पुलिस ने परिजनों को आश्वासन दिया है कि मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए त्वरित जांच सुनिश्चित की जाएगी।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!