Edited By Nitika, Updated: 12 Nov, 2020 12:57 PM

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और हम (हिंदुस्तान आवाम मोर्चा) प्रमुख जीतन राम मांझी अपने विधायकों के साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने उनके आवास पहुंचे हैं। वहीं इससे पहले मांझी ने पटना में विधायक दल की बैठक की।
पटनाः बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और हम (हिंदुस्तान आवाम मोर्चा) प्रमुख जीतन राम मांझी अपने विधायकों के साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने उनके आवास पहुंचे हैं। वहीं इससे पहले मांझी ने पटना में विधायक दल की बैठक की।

पटना में जीतन राम मांझी ने अपने आवास पर अपनी पार्टी के 4 विधायकों के साथ विधायक दल की बैठक की। बैठक के बाद मांझी सहित सभी विधायक नीतीश कुमार से मिलने के लिए पटना में उनके आवास पर पहुंचे। वहीं इससे पहले मांझी ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा था कि 4 सीटें जीतने के बाद भी वह नीतीश सरकार में मंत्री नहीं बनेंगे।

बता दें कि बिहार विधानसभा चुनावों में जीतन राम मांझी की पार्टी की 4 सीटों पर जीत हुई है। उन्होंने भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए के साथ मिलकर चुनाव लड़ा था।