खेती को निजी कंपनियों के हाथ में सौंपने की साजिश रच रही मोदी सरकारः कन्हैया कुमार

Edited By Ramanjot, Updated: 03 Dec, 2020 01:37 PM

kanhaiya kumar attacked modi government regarding agricultural laws

भाकपा नेता कन्हैया कुमार ने बुधवार को केंद्र सरकार पर खेती-किसानी को निजी कंपनियों के हाथ में सौंपने और किसानों को उन्हीं के खेत में मजदूर बनाने की साजिश रचने का आरोप लगाया।

पटनाः भाकपा नेता कन्हैया कुमार ने बुधवार को केंद्र सरकार पर खेती-किसानी को निजी कंपनियों के हाथ में सौंपने और किसानों को उन्हीं के खेत में मजदूर बनाने की साजिश रचने का आरोप लगाया।

कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के आंदोलन के समर्थन में वामदलों के राज्यव्यवापी प्रदर्शन में भाग लेते हुए कन्हैया ने कहा कि यह आंदोलन तब तक जारी रहेगा जबतक सरकार इन अधिनियमों को वापस नहीं ले लेती। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए उन्होंने आरोप लगाया, "हमारे प्रधानमंत्री ने कहा था कि 2022 तक हर किसान की आमदनी दोगुनी हो जाएगी। दोगुनी होने की बात तो छोड़ ही दें, उन्हें अपने ही खेत पर मजदूर बनाने की साजिश चल रही है।" उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा किसानों पर गलत आरोप लगाए जा रहे हैं। किसानों को कोई नहीं भड़का रहा है। वे खुद अपने हितों के लिए डटे हुए हैं।

जेएनयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष ने कहा, "किसान आंदोलन को लेकर बड़े पैमाने पर झूठ बोला जा रहा है, दुष्प्रचार फैलाया जा रहा है।" उन्होंने आरोप लगाया, ''जो लोग कमीशन लेकर देश का सौदा चंद धन्ना सेठों के हाथों कर रहे हैं, उनको लगता है कि किसान कमीशन के लिए आंदोलन कर रहे हैं। दरअसल साजिश यह है कि चुनाव में जिन धन्ना सेठों से वह चंदा लेते हैं, कमीशन से जिनकी राजनीति की दुकान चलती है, उन्होंने इस देश में चंद धन्ना सेठों को इस बात की इजाजत दी है कि बीएसएनएल, रेलवे, किसान, मजदूर, खदान और सरकारी संपत्तियां बेच दी जाएं।''

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!