Edited By Ramanjot, Updated: 16 Apr, 2026 11:49 AM

गिरफ्तार तस्करों की पहचान दरभंगा जिले के जाले थाना क्षेत्र के काजीबहेड़ा निवासी कमलजीत सहनी और कमलपुर निवासी दीपक जायसवाल के रूप में की गई है।
Madhubani News: बिहार के मधुबनी जिले में बेनीपट्टी थाना की पुलिस ने बुधवार को एक कार से भारी मात्रा में नेपाली शराब बरामद कर दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया।
कार पर सवार दोनों तस्कर गिरफ्तार
पुलिस सूत्रों ने बताया कि सूचना मिली थी कि एक कार सवार ने चानपुरा शहदैय्या के समीप स्कूटी में ठोकर मार दी है, जिसके कारण स्कूटी सवार घायल हो गए हैं और कार सवार को लोगों ने पकड़ लिया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। तलाशी के दौरान कार से 29 कार्टन में रखी 870 बोतल नेपाली देसी शराब बरामद हुई। इसके बाद पुलिस में कार पर सवार दोनों तस्करों को गिरफ्तार कर लिया।
सूत्रों ने बताया कि गिरफ्तार तस्करों की पहचान दरभंगा जिले के जाले थाना क्षेत्र के काजीबहेड़ा निवासी कमलजीत सहनी और कमलपुर निवासी दीपक जायसवाल के रूप में की गई है। इस संबंध में बेनीपट्टी के पुलिस इंस्पेक्टर शिव शरण साह ने बताया कि दोनों तस्करों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है।