भाजपा प्रदेश कार्यालय में मन की बात का आयोजन, उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा और दिलीप जायसवाल रहे मौजूद

Edited By Swati Sharma, Updated: 24 Nov, 2024 06:11 PM

leaders and workers listened to mann ki baat in the bjp office

आज बिहार भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 'मन की बात' कार्यक्रम को सुनने के लिए विशेष आयोजन किया गया। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल, और बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित...

पटना(संजीव कुमार): आज बिहार भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 'मन की बात' कार्यक्रम को सुनने के लिए विशेष आयोजन किया गया। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल, और बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा, "प्रधानमंत्री का 'मन की बात' कार्यक्रम देश के हर नागरिक को प्रेरित करता है और हमें समाज की सेवा में योगदान देने के लिए प्रेरणा देता है।" प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने कहा, "यह कार्यक्रम समाज को जागरूक और सशक्त बनाने का माध्यम है। भाजपा कार्यकर्ता इसे जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लेते हैं।"

कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री के संदेशों को ध्यान से सुना
भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री के संदेशों को ध्यान से सुना और उनके विचारों को आत्मसात करने की बात कही। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के हर वर्ग को सकारात्मक बदलाव के लिए प्रेरित करना है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!