Edited By Harman, Updated: 15 Apr, 2026 12:02 PM

बिहार के पटना जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे क्षेत्र में तनाव तथा दहशत का माहौल कायम कर दिया है। यहां एक इंजीनियरिंग छात्रा की उसके ही प्रेमी द्वारा हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई...
Bihar Crime News : बिहार के पटना जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे क्षेत्र में तनाव तथा दहशत का माहौल कायम कर दिया है। यहां एक इंजीनियरिंग छात्रा की उसके ही प्रेमी द्वारा हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की गहन जांच जारी है।
मिली जानकारी के अनुसार, घटना बिहटा थाना क्षेत्र के राघोपुर इलाके की है। मृतका की पहचान अनुपमा कुमारी के रूप में हुई है। छात्रा मूल रुप से औरंगाबाद जिले की रहने वाली थी। वह पिछले तीन वर्षों से बिहटा में रहकर इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रही थी। पुलिस जांच में सामने आया है कि पढ़ाई के दौरान ही उसका अपने ही कॉलेज के एक छात्र के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। बताया जा रहा है कि अनुपमा अपने प्रेमी पर शादी के लिए दबाव बना रही थी। जिससे दोनों के बीच विवाद बढ़ गया और आरोपी ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। वहीं वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। वहीं पुलिस ने गहनता से जांच कर आरोपी को धर दबोच लिया है।
पुलिस की तकनीकी टीम और एफएसएल की मदद से जांच की गई। छात्रा के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल्स और लोकेशन से अहम सुराग मिले, जिसके आधार पर आरोपी तक पहुंचना संभव हुआ। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई है। पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।