Edited By Ramanjot, Updated: 03 Nov, 2022 01:36 PM

जानकारी के अनुसार, घटना बिहपुर दक्षिण पंचायत के सोनवर्षा वार्ड नंबर 15 के हरिजन टोला की है। गंभीर रूप से घायल लोगों में भूपेंद्र दास (35 वर्ष), आरती देवी (32 वर्ष), आरनीका कुमारी (6 वर्ष), साजन कुमार (5 वर्ष) शामिल हैं, जबकि बालबीर (3 वर्ष) की मौत...
भागलपुरः बिहार के भागलपुर जिले से सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां एक बंद घर के अंदर महादलित परिवार खून से लथपथ हालत में पाया गया। परिवार के पांच सदस्यों में से एक की मौत हो चुकी थी, जबकि अन्य चार गंभीर रूप से जख्मी हैं। वहीं इस घटना की जानकारी मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार, घटना बिहपुर दक्षिण पंचायत के सोनवर्षा वार्ड नंबर 15 के हरिजन टोला की है। गंभीर रूप से घायल लोगों में भूपेंद्र दास (35 वर्ष), आरती देवी (32 वर्ष), आरनीका कुमारी (6 वर्ष), साजन कुमार (5 वर्ष) शामिल हैं, जबकि बालबीर (3 वर्ष) की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि सुबह देर तक इन लोगों के घर का दरवाजा नहीं खुला था। इसके बाद जब किसी दरवाजा खुलवाया तो देखा कि पूरा परिवार खून से लथपथ पड़ा था।
स्थानीय लोगों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद सभी घायलों को बिहपुर सीएचसी लाया गया। डॉक्टरों ने चारों घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें भागलपुर के मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया। उधर, घटना की सूचना मिलते ही बिहपुर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। फिलहाल, पुलिस द्वारा घटना की छानबीन की जा रही है।