72 साल के हुए नीतीश कुमारः PM मोदी सहित कई बड़े नेताओं ने दी बधाई, CM ने व्यक्त किया आभार

Edited By Nitika, Updated: 01 Mar, 2023 03:04 PM

many big leaders including pm modi congratulated nitish

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज 72 साल के हो गए। देश भर से उन्‍हें बधाई देने वालों का तांता लग गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एवं बिहार के राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर सहित कई बड़े नेताओं ने उन्हें...

 

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज 72 साल के हो गए। देश भर से उन्‍हें बधाई देने वालों का तांता लग गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एवं बिहार के राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर सहित कई बड़े नेताओं ने उन्हें बधाई दी है। वहीं सीएम नीतीश ने पीएम मोदी सहित सभी नेताओं का आभार व्यक्त किया है। 

नीतीश कुमार ने ट्वीट कर पीएम मोदी को धन्यवाद दिया है। उन्होंने लिखा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद एवं आभार। आपकी ओर से मिलीं शुभकामनाओं के लिए आपका नमन एवं अभिनंदन। साथ ही उन्होंने माननीय केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया है। वहीं मुख्यमंत्री ने माननीय केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद एवं आभार जताया है। इसके अतिरिक्त माननीय राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर को भी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया है।

बता दें कि, नीतीश कुमार का जन्म 1 मार्च 1951 को हुआ था। राजनीति में प्रवेश करने से पहले नीतीश ने इंजीनियरिंग की डिग्री पूरी की और बिहार राज्य विद्युत बोर्ड के लिए काम किया। 1970 के दशक के मध्य में उन्होंने इंदिरा गांधी के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार के खिलाफ जयप्रकाश नारायण के जन अभियान में भी भाग लिया था।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!