Edited By Ramanjot, Updated: 24 Aug, 2023 02:57 PM

जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने अपने संबोधन में कहा कि मांझी जी उन लोगों के साथ चले गए हैं जो देश को बर्बाद करने में लगे हुए हैं। इसलिए उनके कार्यकर्ता छोड़कर उनसे भाग रहे हैं। वहीं आगे हरिवंश नारायण के बारे में पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि...
पटना (अभिषेक कुमार सिंह): आज जदयू प्रदेश कार्यालय में हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के कई कार्यकर्ताओं ने जेडीयू का दामन थामा। इस मौके पर बिहार सरकार के मंत्री रत्नेश सदा और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा मौजूद थे।
जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने अपने संबोधन में कहा कि मांझी जी उन लोगों के साथ चले गए हैं जो देश को बर्बाद करने में लगे हुए हैं। इसलिए उनके कार्यकर्ता छोड़कर उनसे भाग रहे हैं। वहीं आगे हरिवंश नारायण के बारे में पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि पार्टी में इस बार सभी नए लोगों को जिम्मेदारी दी गई है यह कोई मुद्दा नहीं है कि हरिवंश जी को क्यों नहीं जगह दी गई है।
वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी को निशाने पर लेते हुए उमेश कुशवाहा ने कहा कि सम्राट चौधरी जी का हाल देखें। आगे उनका क्या-क्या होता है। पहले तो अभी उनकी नेता प्रतिपक्ष का कुर्सी गई है,अब प्रदेश अध्यक्ष का भी कुर्सी चली जाएगी। इंडिया गठबंधन पर कहा कि गठबंधन पूरी तरीके से मजबूत है और 2024 में अगर हम सत्ता में आते हैं तो मोदी द्वारा लाए गए नीतियों का विरोध करेंगे।