Edited By Nitika, Updated: 16 Jul, 2022 12:29 PM

मामला समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र के रहुआ गांव का है। यहां के निवासी सुरेंद्र सुधांशु ने 12 साल पूर्व अपनी बेटी काजल की शादी सिंघिया थाना क्षेत्र के जहांगीरपुर लगमा गांव निवासी मनोज यादव से की थी।
समस्तीपुरः बिहार के समस्तीपुर जिले में एक सनकी दामाद ने ससुराल में खूनी खेला है। दरअसल, पति-पत्नी के आपसी विवाद में दामाद ने सास को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। वहीं पुलिस ने आरोपी दामाद को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, मामला समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र के रहुआ गांव का है। यहां के निवासी सुरेंद्र सुधांशु ने 12 साल पूर्व अपनी बेटी काजल की शादी सिंघिया थाना क्षेत्र के जहांगीरपुर लगमा गांव निवासी मनोज यादव से की थी। बताया जा रहा है कि काजल शादी के बाद से ही अपने पति से प्रताड़ित होकर अपने मायके में रह रही थी। इसी बीच ससुराल पहुंचे मनोज यादव की पत्नी के साथ कहासुनी हुई।
वहीं बचाव में आई सास निर्मला सुधांशु पर आरोपी ने ताबड़तोड़ गोली चला दी। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग वहां आए और उन्हें अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हालांकि आरोपी ने अपनी पत्नी पर गोली चलाई लेकिन किसी तरह उसकी जान बच गई। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने आरोपी दामाद को पकड़कर जमकर पीटा और उसे पुलिस के हवाले कर दिया।
बता दें कि घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने आरोपी से एक पिस्टल और 2 मैगजीन भी बरामद की है।