BJP नेता नंदकिशोर का दावा- बिहार उपचुनाव में दोनों सीटों पर होगी NDA की जीत

Edited By Ramanjot, Updated: 26 Oct, 2021 05:57 PM

nda s victory in both the seats in bihar by elections is certain nandkishore

नंदकिशोर यादव ने मंगलवार को कहा कि विधानसभा उपचुनाव में दोनों सीटों पर राजग प्रत्याशी की जीत तय है। राजग प्रत्याशियों के सामने कोई नहीं है। तारापुर और कुशेश्वरस्थान के मतदाता एक बार फिर राजग उम्मीदवार के पक्ष में मतदान करने का मन बना चुके हैं।...

पटनाः भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं बिहार के पूर्व मंत्री नंदकिशोर यादव ने आज दावा किया कि राज्य में दो विधानसभा सीटों के लिए होने वाले उपचुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) उम्मीदवारों की जीत तय है। 

दोनों सीटों पर होगी NDA की बड़ी जीत
नंदकिशोर यादव ने मंगलवार को कहा कि विधानसभा उपचुनाव में दोनों सीटों पर राजग प्रत्याशी की जीत तय है। राजग प्रत्याशियों के सामने कोई नहीं है। तारापुर और कुशेश्वरस्थान के मतदाता एक बार फिर राजग उम्मीदवार के पक्ष में मतदान करने का मन बना चुके हैं। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता को राजग की सरकार पर भरोसा है। लोगों को भरोसा है कि विकास के लिए राजग सरकार का होना जरूरी है। तारापुर और कुशेश्वर स्थान के मतदाता राजग उम्मीदवार के पक्ष में गोलबंद हो चुके हैं। दोनों सीटों पर राजग की बड़ी जीत होगी। 

महागठबंधन पूरी तरह बिखर चुका 
भाजपा नेता ने कहा कि महागठबंधन पूरी तरह बिखर चुका है। महागठबंधन के घटक दलों के बीच ‘लठबंधन' हो रहा है। तारापुर और कुशेश्वर स्थान के मतदाता सब देख रहे हैं। महागठबंधन का बिखराव अब सबके सामने आ चुका है। अपने स्वार्थ के लिए आपस में लड़ने वाले जनता का हित कैसे करेंगे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!