RCP सिंह के बयान पर JDU प्रवक्ता नीरज कुमार ने किया पलटवार, कहा- उनके बोलने का कोई औचित्य नहीं

Edited By Ramanjot, Updated: 06 Sep, 2022 05:55 PM

neeraj kumar retaliated on rcp singh s statement

जदयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा आरसीपी दिल्ली क्यों गए थे, क्या वह बिहार के नागरिक नहीं है। उन्होंने कहा कि आरसीपी सिंह के बोलने का कोई औचित्य नहीं है, जिनको पार्टी ने विश्वासघाती करार दिया हो उनपर टिप्पणी करने की जरूरत नहीं। नीरज ने कहा कि...

पटना (अभिषेक कुमार सिंह): मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के तीन दिवसीय दिल्ली दौरे को लेकर बिहार में बयानबाजी का दौर शुरू हो गया। पूर्व केंद्रय मंत्री आरसीपी सिंह ने नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार में किसान पस्त, नीतीश दिल्ली में मस्त। वहीं अब उनके इस बयान पर जदयू ने पलटवार किया है।

जदयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा आरसीपी दिल्ली क्यों गए थे, क्या वह बिहार के नागरिक नहीं है। उन्होंने कहा कि आरसीपी सिंह के बोलने का कोई औचित्य नहीं है, जिनको पार्टी ने विश्वासघाती करार दिया हो उनपर टिप्पणी करने की जरूरत नहीं। नीरज ने कहा कि आरसीपी सिंह की वजह से पार्टी 43 सीट पर आ गई। वह घर में रहकर आग लगा रहे थे, उनका चेहरा बेनकाब हो गया है। उन्होंने कहा कि आरसीपी सिंह पर जो आरोप लगे उनका जवाब क्यों नहीं दे रहे हैं।

बता दें कि पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने आज पटना पहुंचते ही मुख्यमंत्री नीतीश पर जोरदार हमला बोला था। उन्होंने कहा कि बिहार में बाढ़ और सुखाड़ है, किसान पस्त है, नीतीश कुमार दिल्ली में मस्त है। यह विपक्षी एकता नहीं पक्षी एकता है। पटना में केसीआर आए, उठ बैठ होते रहे। आरसीपी ने कहा कि रात में नीतीश कुमार कहा मिले हैं किनके पैरवी से मिले सब जानते हैं। जेपी आंदोलन के प्रोडक्ट है और किनसे जा कर मिल रहे हैं। जेपी पर जुल्म ढाया था, आज उसी कांग्रेस के साथ खड़ा होकर फोटो खिंचवा रहे हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!