Tarapur Assembly Seat: तारापुर विधानसभा सीट पर क्या फिर चलेगा जेडीयू का ‘तीर’? ।। Bihar Election 2025

Edited By Swati Sharma, Updated: 06 May, 2025 06:39 PM

Tarapur Assembly Seat: तारापुर विधानसभा सीट मुंगेर जिले के तहत आता है। तारापुर विधानसभा सीट 1951 से अस्तित्व में है। 1951 और 1957 में तारापुर सीट पर पहली बार हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार राय बासुकीनाथ ने जीत हासिल की थी। 1962 में...

Tarapur Assembly Seat: तारापुर विधानसभा सीट मुंगेर जिले के तहत आता है। तारापुर विधानसभा सीट 1951 से अस्तित्व में है। 1951 और 1957 में तारापुर सीट पर पहली बार हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार राय बासुकीनाथ ने जीत हासिल की थी। 1962 में कांग्रेस की टिकट पर जयमंगल सिंह ने विरोधियों को मात दे दी थी तो 1967 में बी.एन प्रशांत ने सोशलिस्ट पार्टी की टिकट पर जीत हासिल की थी। वहीं 1969 में तारापुर विधानसभा सीट से तारणी प्रसाद सिंह ने शोषित दल के टिकट पर जीत का परचम लहराया था। 1972 में तारणी प्रसाद सिंह ने कांग्रेस की टिकट पर एक बार फिर जीत हासिल की थी। 1977 के विधानसभा चुनाव में जनता पार्टी की टिकट पर कौशल्या देवी ने सभी विरोधियों को मात दे दी थी।


PunjabKesari
 

वहीं,  1980 के तारापुर सीट से सीपीआई कैंडिडेट नारायण यादव पर जीत हासिल की थी। 1985,1990,1995,2000 और 2005 के विधानसभा चुनाव में तारापुर सीट पर शकुनी चौधरी ने अपना वर्चस्व बरकरार रखा था। हालांकि हर बार शकुनी चौधरी ने अलग अलग पार्टी से चुनाव लड़ा था लेकिन इसके बावजूद उन्होंने जनता का भरोसा हासिल किया। 25 साल तक शकुनी चौधरी तारापुर सीट का प्रतिनिधित्व विधानसभा में कर रहे थे।  2010 में नीता चौधरी ने जेडीयू ने तारापुर में जीत हासिल की थी। वहीं 2015 और 2020 में जेडीयू कैंडिडेट मेवालाल चौधरी ने तारापुर में जीत हासिल की थी, लेकिन उनके निधन होने के बाद 2021 में इस सीट पर उपचुनाव हुआ था। इस उपचुनाव में जेडीयू कैंडिडेट राजीव कुमार सिंह को जीत मिली थी।

PunjabKesari

Tarapur Assembly Seat Result 2020।। एक नजर 2020 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर

वहीं, 2020 के चुनाव में तारापुर सीट पर जेडीयू कैंडिडेट मेवालाल चौधरी ने जीत हासिल की थी। मेवालाल चौधरी को 64 हजार चार सौ 68 वोट मिला था तो आरजेडी कैंडिडेट दिव्य प्रकाश 57 हजार दो सौ 43 वोट लाकर दूसरे स्थान पर रहे थे इस तरह से मेवालाल चौधरी ने दिव्य प्रकाश को सात हजार दो सौ 25 वोट के अंतर से हरा दिया। वहीं एलजेपी कैंडिडेट मीना देवी 11 हजार दो सौ 64 वोट लाकर तीसरे स्थान पर रहीं थीं।

PunjabKesari

Tarapur Assembly Seat Result 2015।। एक नजर 2015 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर

वहीं 2015 के विधानसभा चुनाव में तारापुर सीट पर जेडीयू कैंडिडेट एमएल चौधरी ने जीत हासिल की थी। एमएल चौधरी को 66 हजार चार सौ ग्यारह वोट मिला था तो हम कैंडिडेट शकुनी चौधरी को 54 हजार चार सौ 64 वोट ही मिल पाया। इस तरह से एमएल चौधरी ने शकुनी चौधरी को 11 हजार नौ सौ 47 वोट से हरा दिया था। वहीं 5 हजार पांच सौ 65 वोट के साथ नोटा तीसरे स्थान पर रहा था।

PunjabKesari

Tarapur Assembly Seat Result 2010।। एक नजर 2010 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर

वहीं 2010 के विधानसभा चुनाव में तारापुर सीट पर जेडीयू कैंडिडेट नीता चौधरी ने जीत हासिल की थी। नीता चौधरी को 44 हजार पांच सौ 82 वोट मिला था तो आरजेडी कैंडिडेट शकुनी चौधरी को 30 हजार सात सौ चार  वोट मिले थे। इस तरह से नीता चौधरी ने शकुनी चौधरी को 13 हजार आठ सौ 78 वोट से हरा दिया था। वहीं कांग्रेस कैंडिडेट संजय कुमार ने 18 हजार दो सौ 82 वोट लेकर तीसरा स्थान हासिल किया था।

PunjabKesari

Tarapur Assembly Seat Result 2005।। एक नजर 2005 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर

वहीं 2005 के विधानसभा चुनाव में तारापुर सीट पर आरजेडी कैंडिडेट शकुनी चौधरी ने जीत हासिल की थी। शकुनी चौधरी को 32 हजार आठ सौ 28 मिला था,  जबकि जेडीयू कैंडिडेट राजीव कुमार सिंह को 32 हजार दो सौ 17 वोट ही मिल पाया था। इस तरह से शकुनी चौधरी ने राजीव कुमार सिंह को महज छह सौ 11 वोट के बहुत कम मार्जिन से हरा दिया था। वहीं एलजेपी कैंडिडेट अनिल कुमार सिंह ने 8 हजार नौ सौ आठ वोट लेकर तीसरा स्थान हासिल किया था।

तारापुर में कुशवाहा, यादव, वैश्य, ब्राह्मण, भूमिहार और मुस्लिम वोटरों की अहम भूमिका है। हालांकि कुशवाहा वोटर ही इस सीट के नतीजे तय करते हैं। ऐसे में ये लगता है कि जेडीयू उम्मीदवार इस बार भी तारापुर सीट पर जीत हासिल कर सकते हैं।

Trending Topics

IPL
Mumbai Indians

155/8

20.0

Gujarat Titans

27/1

5.2

Gujarat Titans need 129 runs to win from 14.4 overs

RR 7.75
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!