Edited By Swati Sharma, Updated: 20 Aug, 2023 01:13 PM

पाकिस्तान की सीमा हैदर की प्रेम कहानी की तरह नेपाल की एक महिला 2 बच्चों और अपने पति को छोड़कर पूर्वी चम्पारण ज़िले के रक्सौल में कार्यरत बैंककर्मी से प्यार कर बैठी। दोनों ने मंदिर में शादी भी रचाई। इस बीच पति का वहां से तबादला हो गया। जब काफी दिनों...
दरभंगा(अभिषेक कुमार सिंह): पाकिस्तान की सीमा हैदर की प्रेम कहानी की तरह नेपाल की एक महिला 2 बच्चों और अपने पति को छोड़कर पूर्वी चम्पारण ज़िले के रक्सौल में कार्यरत बैंककर्मी से प्यार कर बैठी। दोनों ने मंदिर में शादी भी रचाई। इस बीच पति का वहां से तबादला हो गया। जब काफी दिनों तक वह वापिस नहीं पहुंचा तो बैंक से स्थायी पता निकालकर महिला दरभंगा जिला पहुंची तो पति की सच्चाई जान कर दंग रह गई। जिसे उसने कुंवारा समझकर शादी की थी वो पति तो 2 बच्चों का पिता निकला। इसके बाद घर पर हंगामा शुरू हो गया।
क्या है मामला?
दरअसल, दरभंगा जिला के लहेरियासराय थाना क्षेत्र के गायत्री मंदिर के पास रहने वाला गोविन्द कुमार एक निजी बैंक में काम करता है। गोविन्द ने 8 साल पहले प्रेरणा नाम की लड़की से प्रेम विवाह किया था। जिसको अपने माता पिता के साथ दरभंगा में रखे हुए था। वही गोविन्द का बैंक ने रक्सौल तबादला कर दिया। जो भारत-नेपाल का बॉर्डर इलाका है। नौकरी के दौरान सोशल मीडिया से गोविंद और संगीता की दोस्ती हुई और दोनों में प्यार हो गया। इधर संगीता पहले से शादीशुदा थी। लेकिन पति की बीमारी से परेशान संगीता ने गोविंद से शादी करने का फैसला लिया। फिर संगीता ने दोनों बच्चों और पति को छोड़कर गोविंद से मंदिर में शादी कर ली।
गोविंद के 2 बच्चे और पहली से पत्नी को देखकर हैरान हुई महिला
वही शादी के कई साल तक गोविन्द दोनों पत्नियों को अलग-अलग रखे हुए था। इसी बीच गोविंदा का रक्सौल से तबादला हो गया। फिर जब गोविंद संगीता से दूरी बनाने लगा तो संगीता ने बैंक से घर का पता लिया और दरभंगा पहुंच गई। जहां गोविन्द के 2 बच्चे और पहली पत्नी को देख हैरान है। वही पहली पत्नी भी संगीता को देख कर हैरान है और उसके दिखाए सबूत पर विश्वास करने को मजबूर है। वही इस सभी मामले को लेकर दोनों महिला ने थाने में जाकर आवेदन देकर अपना-अपना पक्ष रखा है। लेकिन थाने से आपसी समझौता करने को पहले कहा गया है। इधर गोविन्द घर से फरार है।