नीतीश कुमार ने पूर्व विधायक जनार्दन मांझी के निधन पर जताया शोक

Edited By Nitika, Updated: 21 Jul, 2021 01:27 PM

nitish condoles the death of janardan manjhi

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्व विधायक जनार्दन मांझी के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।

 

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्व विधायक जनार्दन मांझी के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।

नीतीश कुमार ने अपने शोक संदेश में कहा कि स्व. मांझी एक कुशल राजनेता के साथ ही सामाजिक क्षेत्र में भी सक्रिय थे। वे बांका जिले के अमरपुर विधानसभा क्षेत्र से 2 बार विधायक रहे थे। उनसे मेरा व्यक्तिगत संबंध था। उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है।

मुख्यमंत्री ने स्व. मांझी के पुत्र एवं ग्रामीण कार्य मंत्री जयंत राज से फोन पर बातचीत कर उन्हें सांत्वना दी। उन्होंने दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों को दु:ख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!