Edited By Nitika, Updated: 11 Jun, 2023 08:29 AM

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नालंदा जिले के हरनौत के बबन बिगहा, समनौआ निवासी समाजसेवी बुद्धदेव सिंह के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की।
पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नालंदा जिले के हरनौत के बबन बिगहा, समनौआ निवासी समाजसेवी बुद्धदेव सिंह के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की।
नीतीश कुमार ने शनिवार को अपने शोक संदेश में कहा कि स्व. बुद्धदेव सिंह को सामाजिक कार्यों में गहरी अभिरुचि थी। वे एक मिलनसार व्यक्ति थे। उनसे मेरा व्यक्तिगत संबंध था। उनके निधन से सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है।
वहीं मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों को दु:ख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।