Edited By Ramanjot, Updated: 26 Aug, 2022 01:54 PM

नित्यानंद राय ने गुरुवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि नीतीश कुमार ने कालाधन इकट्ठा करने वाले एवं भष्टाचार को बढ़ावा देने वालों के साथ समझौता कर जनादेश का अपमान किया है। उन्होंने कहा कि नीतीश सरकार से बिहार में विधि व्यवस्था संभलने वाली...
समस्तीपुरः केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता नित्यानंद राय ने आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कालाधन इकट्ठा करने वाले राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के साथ समझौता कर बिहार के लोगों के साथ अन्याय किया है।
नित्यानंद राय ने गुरुवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि नीतीश कुमार ने कालाधन इकट्ठा करने वाले एवं भष्टाचार को बढ़ावा देने वालों के साथ समझौता कर जनादेश का अपमान किया है। उन्होंने कहा कि नीतीश सरकार से बिहार में विधि व्यवस्था संभलने वाली नहीं है।
भाजपा नेता ने आगे कहा कि महागठबंधन सरकार से विकास संभव नहीं है और न ही न्याय की उम्मीद है। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य शशिकांत आनंद, भाजपा विधायक संजय सिंह एवं अवधेश सिंह और भाजपा जिलाध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा भी उपस्थित थे।