नीतीश ने सड़क पर उतरकर कोरोना की स्थिति का जायजा लिया, लोगों से की मास्क पहनने की अपील

Edited By Nitika, Updated: 10 Jun, 2021 08:25 PM

nitish took stock of the situation of corona

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज पटना शहर की स्थिति का जायजा लेने के लिए सड़क पर उतरे लेकिन लोगों को मास्क के बिना देखकर उन्होंने अफसोस जताया। साथ ही कहा कि इस चूक से कोरोना संक्रमण बढ़ सकता है।

 

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज पटना शहर की स्थिति का जायजा लेने के लिए सड़क पर उतरे लेकिन लोगों को मास्क के बिना देखकर उन्होंने अफसोस जताया। साथ ही कहा कि इस चूक से कोरोना संक्रमण बढ़ सकता है।

नीतीश कुमार अपने सरकारी आवास एक अणे मार्ग से निकलकर बेली रोड, राजा बाजार और दानापुर इलाके में गए और लॉकडाउन समाप्त होने के बाद की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान लोगों के मास्क नहीं पहने पर उन्होंने अफसोस जताया और वापस आने के बाद ट्विटर के माध्यम से लोगों से मास्क पहने की अपील की।

वहीं मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर कहा ,'आज पटना शहर में कुछ इलाकों का भ्रमण किया। देखा कि कई लोग अभी भी मास्क नहीं पहन रहे हैं। लोगों की इस चूक से कोरोना संक्रमण बढ़ सकता है। बिहारवासियों से अपील है कि मास्क अवश्य लगाएं और 2 गज की दूरी बनाए रखें।'
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!