भागलपुर में अज्ञात वाहन से कुचलकर एक व्यक्ति की मौत, जांच में जुटी पुलिस

Edited By Diksha kanojia, Updated: 06 Jan, 2021 07:09 PM

one person died after being crushed by unknown vehicle in bhagalpur

बिहार में भागलपुर जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र में भागलपुर-दुमका मुख्य मार्ग पर वाहन से कुचलकर एक व्यक्ति की मौत हो गई।

भागलपुरः बिहार में भागलपुर जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र में भागलपुर-दुमका मुख्य मार्ग पर वाहन से कुचलकर एक व्यक्ति की मौत हो गई।

पुलिस ने बुधवार को बताया कि इस क्षेत्र के फतेहपुर गांव निवासी डब्लू शर्मा (40) की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी और मंगलवार की देर रात से वह घर से गायब था। बाद में निकट के अंगारी मोड़ के पास बुधवार की सुबह मुख्य मार्ग पर किसी वाहन से कुचला उसका शव पाया गया।

सूत्रों ने बताया कि इस सिलसिले में पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भागलपुर के जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल भेज दिया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!