सुपौल में बिजली के तार की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत, बांस काटने के दौरान हुआ हादसा

Edited By Ramanjot, Updated: 16 Oct, 2021 01:23 PM

one person dies after being hit by an electric wire

पुलिस सूत्रों ने बताया कि गनौरा गांव निवासी कृष्णदेव यादव (35) अपने दरवाजा के घेराव के लिए बांस काटने गया था। वह बांस को दरवाजे लाकर उसे खड़ा कर रहा था तभी बांस बिजली के तार के संपर्क में आ गया जिससे कृष्णदेव यादव को करंट लग गया। बिजली बिभाग को सूचना...

सुपौलः बिहार में सुपौल जिले के मरौना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को बिजली का करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि गनौरा गांव निवासी कृष्णदेव यादव (35) अपने दरवाजा के घेराव के लिए बांस काटने गया था। वह बांस को दरवाजे लाकर उसे खड़ा कर रहा था तभी बांस बिजली के तार के संपर्क में आ गया जिससे कृष्णदेव यादव को करंट लग गया। बिजली बिभाग को सूचना देने के बाद बिजली आपूर्ति को काटा गया। इस दौरान कृष्णदेव यादव बेहोश हो गया।

सूत्रों ने बताया कि परिजन कृष्णदेव यादव को मरौना प्राथमिक स्वस्थ्य केन्द्र लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सुपौल सदर अस्पताल भेज दिया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!