Edited By Swati Sharma, Updated: 11 Aug, 2023 04:40 PM

गुरुवार (10 अगस्त) को सदन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में विपक्ष के लिए 'घमंडिया' शब्द का इस्तेमाल किया था। इस पर उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री से इस तरह की उम्मीद नहीं थी। देश के लोग उनको कुछ सुनना चाहते थे,...
पटनाः गुरुवार (10 अगस्त) को सदन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में विपक्ष के लिए 'घमंडिया' शब्द का इस्तेमाल किया था। इस पर उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री से इस तरह की उम्मीद नहीं थी। देश के लोग उनको कुछ सुनना चाहते थे, लेकिन उन्होंने सदन में इस तरह की बात करके देश के लोगों को निराश किया हैं। उनको मणिपुर के मुद्दे पर कुछ बोलना चाहिए था, लेकिन उन्होंने सदन में चौके और छक्के की बात की।
'विपक्षी एकता की मजबूती देखकर डर गए हैं PM'
तेजस्वी यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री का बॉडी लैंग्वेज भी डरा हुआ लग रहा था। विपक्षी दलों के गठबंधन I.N.D.I.A के बारे में तेजस्वी यादव ने कहा कि विपक्षी एकता की बैठक और इसकी मजबूती को देखकर प्रधानमंत्री डर गए हैं। उन्होंने कहा कि जब से यह गठबंधन बना है, पूरे देश में विपक्षी एकता हुई है और इसकी कवायद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं लालू प्रसाद यादव ने की हैं, उससे वह घबराए हुए हैं। उनको गलतफहमी में रहने दीजिए जो हाल बिहार में हुआ है और जगह पर भी होगा।
इधर, एनडीए की ओर से दावा किया गया कि 2019 से भी ज्यादा सीटें 2024 में लाएंगे। बिहार में 40 की 40 सीटों पर एनडीए की जीत होगी। इस पर तेजस्वी यादव ने कहा कि बीजेपी को भ्रम में रहने दीजिए। क्या दिक्कत है।