PM मोदी ने 'मन की बात' में किया बिहार के 'सुखेत मॉडल' का जिक्र, लोगों से की ये अपील

Edited By Nitika, Updated: 30 Aug, 2021 12:12 PM

pm modi mentioned the sukhet of bihar in mann ki baat

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ''मन की बात'' में बिहार के मधुबनी जिले के ''सुखेत मॉडल'' का जिक्र किया। साथ ही इस मॉडल की सराहना करते हुए प्रत्येक पंचायत में इसे अपनाने की अपील की। पीएम मोदी द्वारा इस योजना की चर्चा किए जाने के बाद से गांव में खुशी की...

 

मधुबनीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'मन की बात' में बिहार के मधुबनी जिले के 'सुखेत मॉडल' का जिक्र किया। साथ ही इस मॉडल की सराहना करते हुए प्रत्येक पंचायत में इसे अपनाने की अपील की। पीएम मोदी द्वारा इस योजना की चर्चा किए जाने के बाद से गांव में खुशी की लहर दौड़ गई है। इस योजना से जहां एक तरफ गांव में साफ-सफाई रहेगी, वहीं दूसरी तरफ महिलाओं को भी धुएं से निजात मिलेगी।

दरअसल, मधुबनी जिले के झंझारपुर अनुमंडल स्थित सुखेत गांव में शुरू की गई कचरे से कमाई की जा रही है। ग्रामीणों को कचरे के बदले घरेलू गैस मुफ्त में मिल रही है। साथ ही खेतीबाड़ी के लिए जैविक खाद की जरूरतें भी आसानी से पूरी हो रही हैं। वहीं इस योजना के तहत हर घर में गीला और सूखा कचरा अलग-अलग रखने के लिए हरा और नारंगी रंग का डस्टबिन उपलब्ध करवाया गया है, जिसमें कचरा जमा होने के बाद घर-घर जाकर कचरे को उठवाया जाता है। इसके बाद उस कूड़े से वर्मी कम्पोस्ट बनाकर उसकी बिक्री की जाती है।

बता दें कि इस योजना से गांव के लोगों को रोजगार भी मिला है। गांव में कचरे के बदले ग्रामीणों को 2 महीने के बाद एक सिलिंडर भी दिया जा रहा है। इतना ही नहीं सिलिंडर पर मिलने वाली सब्सिडी भी ग्रामीणों के खाते में ही जाएगी।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!