दो पक्षों का विवाद सुलझाने गई पुलिस पर हमला, महिला सिपाही समेत 5 पुलिसकर्मी घायल

Edited By Ramanjot, Updated: 31 Aug, 2026 04:08 PM

police attacked while resolving a dispute between two parties 5 police personne

घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची थाना पुलिस की अन्य बटालियन ने स्थिति को नियंत्रित करने के साथ ही सभी घायलों को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस घायल पुलिसकर्मियों के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर हमलावरो की तलाश में छापेमारी कर रही है।

छपरा: बिहार में सारण जिले के तरैया थाना क्षेत्र में दो पक्षों के बीच हुए झगड़ा को सुलझाने पहुंची पुलिस बल पर हमला कर दिया गया, जिसमें एक महिला पुलिस सहित पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। 

पुलिस सूत्रों ने बताया कि संग्रामपुर गांव में दो पक्षों के बीच हुए झगड़े को सुलझाने के लिए तरैया थाना की पुलिस पहुंची, इसी दौरान कुछ असमाजिक तत्वों ने पुलिस बल पर हमला कर दिया। इस हमले में महिला पुलिस किरण कुमारी सहित चार अन्य पुलिस कर्मी चुनचुन कुमार, प्रवीण कुमार, मंगल ठाकुर और कुणाल कुमार सिंह घायल हो गए। 

घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची थाना पुलिस की अन्य बटालियन ने स्थिति को नियंत्रित करने के साथ ही सभी घायलों को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस घायल पुलिसकर्मियों के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर हमलावरो की तलाश में छापेमारी कर रही है। 
 
Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!