वैशालीः ललन सिंह के ढाबे पर पुलिस ने फिर की छापेमारी, 3 बोतल शराब के साथ मालिक गिरफ्तार

Edited By Nitika, Updated: 04 Dec, 2020 12:04 PM

police raids on dhaba of lalan singh

बिहार के वैशाली जिले में स्थित ललन सिंह के ढाबे पर पुलिस के द्वारा फिर से छापेमारी की गई। इस दौरान पुलिस से ढाबे से 3 बोतल शराब बरामद की है।

 

वैशालीः बिहार के वैशाली जिले में स्थित ललन सिंह के ढाबे पर पुलिस के द्वारा फिर से छापेमारी की गई। इस दौरान पुलिस से ढाबे से 3 बोतल शराब बरामद की है। साथ ही ढाबे मालिक को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं इससे पहले भी इसी साल मार्च महीने में डीजीपी के द्वारा इस ढाबे में छापेमारी की गई थी।

मामला वैशाली जिले के सराय थाना इलाके की है, जहां मटियारा टोक गांव के पास ललन सिंह के पुराने ढाबे पर एक बार फिर से पुलिस ने छापेमारी की। पुलिस ने 3 बोतल विदेशी शराब एवं 2 खाली बोतल के साथ ढ़ाबा मालिक को गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष सुनील कुमार के ब्यान पर सराय थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। वहीं गिरफ्तार आरोपी ने बताया कि वह सराय बाजार के ही बबलू कुमार से शराब खरीदकर बेचता था।
PunjabKesari
बता दें कि इस ढाबे पर ग्राहकों को अक्सर शराब परोसने की सूचना मिलते रहती है। इसी साल मार्च महीने में बिहार के तत्कालीन डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने छापेमारी कर 177 बोतल शराब, 7 केन बियर, 11 हजार नगदी के साथ 6 मोबाइल बरामद किया था।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!