Bihar News: प्रताड़ित गर्भवती महिला को बचाने गई पुलिस टीम पर हमला, 2 जवान घायल

Edited By Ramanjot, Updated: 25 Apr, 2026 10:34 AM

police team attacked while attempting to rescue abused pregnant woman

घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जिनमें दो महिला एवं दो पुरुष शामिल हैं। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है तथा पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Bihar News: बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले के योगापट्टी थाना क्षेत्र के चौमुखा गांव में प्रताड़ना की शिकार महिला को घर से छुड़ाने पहुंची पुलिस टीम पर परिजनों एवं स्थानीय लोगों ने हमला कर दिया, जिसमें दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। 

पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि नवलपुर थाना क्षेत्र के निमुईया गांव निवासी किरण देवी की शादी करीब दो वर्ष पूर्व चौमुखा गांव में हुई थी। वह गर्भवती है। उसके पिता ने योगापट्टी थाना में आवेदन देकर आरोप लगाया कि पिछले तीन दिनों से प्रताड़ित करते हुए भोजन नहीं दिया जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम शुक्रवार को चौमुखा गांव पहुंची और महिला को घर से बाहर निकालने का प्रयास करने लगी। इसी दौरान परिजनों और कुछ असामाजिक तत्वों ने पुलिस टीम पर अचानक हमला कर दिया। 

हमले में दो पुलिस जवान घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए भेजा गया है। सूत्रों ने बताया कि घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जिनमें दो महिला एवं दो पुरुष शामिल हैं। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है तथा पूरे मामले की जांच की जा रही है। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!