DG-IPS के विवाद मामले में गरमाई सियासतः भवन निर्माण मंत्री बोले- किसी ने आरोप लगाया है तो ये जांच का विषय

Edited By Swati Sharma, Updated: 10 Feb, 2023 02:45 PM

politics heated up in the dg ips controversy

वहीं 25 फरवरी को सीमांचल में महागठबंधन की रैली और अमित शाह के कार्यक्रम पर अशोक चौधरी ने कहा कि हम लोगों का कार्यक्रम पहले से निर्धारित था। सभी को अपना अपना कार्यक्रम करने का अधिकार है। जदयू के विधान परिषद के सदस्य रामेश्वर महतो के द्वारा दिए गए...

पटना(अभिषेक कुमार सिंह): बिहार के चर्चित आईपीएस अधिकारी विकास वैभव और बिहार फायर सर्विस की डीजी शोभा आहोतकर के बीच विवाद मामले पर भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि यह पूरा मामला किसी वीडियो से जुड़ा हुआ नहीं है किसी ने आरोप लगाया है तो निश्चित तौर पर यह जांच का विषय है। अधिकारी पूरे मामले को देख रहे होंगे।

"मैं सिर्फ  नीतीश कुमार को अपना नेता मानता हूं"
वहीं 25 फरवरी को सीमांचल में महागठबंधन की रैली और अमित शाह के कार्यक्रम पर अशोक चौधरी ने कहा कि हम लोगों का कार्यक्रम पहले से निर्धारित था। सभी को अपना अपना कार्यक्रम करने का अधिकार है। जदयू के विधान परिषद के सदस्य रामेश्वर महतो के द्वारा दिए गए बयान पर अशोक चौधरी ने कहा कि इस तरह के बयान पहले भी लगते रहे हैं। इन सब बातों को मैं नोटिस नहीं करता हूं, मैं सिर्फ  नीतीश कुमार को अपना नेता मानता हूं और 22 साल के राजनीतिक करियर में कई लोगों ने इस तरह के आरोप लगाए हैं। उपेंद्र कुशवाहा के लगातार बगावती तेवर पर उन्होंने कहा कि उनका मन स्थिर नहीं है, जब मन ठीक होगा तभी कुछ हो सकता है। 

RCP सिंह की "बिहार बदलाव रैली" पर अशोक चौधरी ने साधा निशाना
आरसीपी सिंह के द्वारा नालंदा में बिहार बदलाव रैली पर अशोक चौधरी ने कहा कि अब तो आने वाले साल में लोकसभा चुनाव है, इसलिए सभी को यह करने का हक है, लेकिन आज तक 17 साल में क्या बदलाव किए हैं, उनको ही पता है इसीलिए उनसे ही जाकर पूछिए। बिहार विधान परिषद जनता दल यू के सदस्य राधाचरण सेठ के कई ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी पर उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जो आरोप लगा रही है किस आधार पर लगा रही है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!