बिहार के बेटे प्रदीप सिंह ने UPSC में हासिल किया 26वां रैंक, बने देश में सबसे उम्र के IAS

Edited By Nitika, Updated: 04 Aug, 2020 06:04 PM

pradeep singh achieved 26th rank in upsc

अगर एक बार मन में कुछ कर गुजरने की ठान ली जाए तो हर मुश्किल काम आसान बन जाता है, जी हां ऐसा ही कुछ गोपालगंज के प्रदीप सिंह ने कर दिखाया है।

 

पटनाः अगर एक बार मन में कुछ कर गुजरने की ठान ली जाए तो हर मुश्किल काम आसान बन जाता है, जी हां ऐसा ही कुछ गोपालगंज के प्रदीप सिंह ने कर दिखाया है। पिता ने पेट्रोल पंप पर नौकरी कर बेटे को पढ़ाया और उसने यूपीएससी सिविल सर्विसेज-2019 की परीक्षा में 26वां स्थान हासिल कर बिहार के साथ-साथ अपने पिता का नाम रोशन कर दिया है।

भारतीय राजस्व सेवा में कार्यरत हैं प्रदीप सिंह
संघ लोक सेवा आयोग सिविल सेवा परीक्षा 2019 में प्रदीप सिंह ने 26वां रैंक हासिल किया है। वह इस समय भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) में सहायक आयुक्त के तौर पर कार्यरत हैं। वहीं इससे पहले प्रदीप ने 2018 के सिविल सर्विसेज परीक्षा में भी सफलता पाकर 93वां स्थान हासिल किया था।

देश में सबसे कम उम्र के आईएएस बने प्रदीप सिंह
बता दें कि प्रदीप सिंह मूल रूप से बिहार के गोपालगंज के रहने वाले हैं। मात्र साढ़े 21 साल की उम्र में यूपीएससी की परीक्षा पास करने वाले प्रदीप देश में सबसे कम उम्र के आईएएस की सूची में शामिल हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!