मुंबई में हादसे में मारे गए बिहार के सात मजूदरों के परिवारों को दो-दो लाख रूपये देने की घोषणा

Edited By PTI News Agency, Updated: 30 Jun, 2022 01:00 AM

pti bihar story

पटना, 29 जून (भाषा) बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के कुर्ला में एक चार मंजिला इमारत गिरने से बिहार के सात मजदूरों की मौत पर शोक व्यक्त किया और मृतकों के आश्रितों को मुख्यमंत्री राहत कोष से दो-दो लाख रुपये...

पटना, 29 जून (भाषा) बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के कुर्ला में एक चार मंजिला इमारत गिरने से बिहार के सात मजदूरों की मौत पर शोक व्यक्त किया और मृतकों के आश्रितों को मुख्यमंत्री राहत कोष से दो-दो लाख रुपये देने की घोषणा की।
मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गयी।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवारों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।
मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिवारों को मुख्यमंत्री राहत कोष से दो-दो लाख रूपये अनुग्रह राशि के तौर पर देने की घोषणा की है।


यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!