जमालपुर रेल कारखाने को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दी सौगात, 350 करोड़ रुपए की योजना पर कार्य शुरू

Edited By Harman, Updated: 24 May, 2025 09:29 AM

railway minister ashwini vaishnav gave a gift to jamalpur rail factory

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बिहार के जमालपुर रेल कारखाना को बड़ी सौगात देते हुए कहा कि इसके सर्वांगीण विकास के लिए 350 करोड़ रुपए की परियोजना पर काम शुरू कर दिया गया है।

Bihar News: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बिहार के जमालपुर रेल कारखाना को बड़ी सौगात देते हुए कहा कि इसके सर्वांगीण विकास के लिए 350 करोड़ रुपए की परियोजना पर काम शुरू कर दिया गया है। 

"जमालपुर रेल कारखाना देश के मानचित्र पर एक सम्मानजनक स्थान हासिल करेगा"                    

वैष्णव ने शुक्रवार को यहां मुंगेर जिले के जमालपुर रेल कारखाना में आयोजित एक समारोह में कहा कि रेल मंत्रालय ने जमालपुर कारखाना के सर्वांगीण विकास के लिए 350 करोड़ की परियोजना पर काम शुरू कर दिया है। आने वाले दिनों में जमालपुर रेल कारखाना देश के मानचित्र पर एक सम्मानजनक स्थान हासिल करेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को आत्मनिर्भर बनाने की योजना पर लगातार काम कर रहे हैं ।  

"केंद्र सरकार वर्तमान में बिहार में 98 रेलवे स्टेशनों का करवा रही नव निर्माण"                   

रेल मंत्री ने बिहार की चल रही रेल परियोजनाओंं की चर्चा करते हुए कहा कि केंद्र सरकार वर्तमान में बिहार में 98 रेलवे स्टेशनों का नव निर्माण करा रही है। केंद्र सरकार वर्तमान में बिहार में भिन्न-भिन्न रेलवे परियोजनाओं पर एक लाख करोड़ रुपए का निवेश कर चुकी है। उन्होंने आगे कहा कि मोदी की यह दूरदर्शिता है कि रेल विद्युतीकरण की दिशा में देश आगे बढ़ रहा है। अभी तक भारत में 50,000 किलोमीटर रेलवे लाइन का विद्युतीकरण किया जा चुका है। विद्युतीकरण परियोजना को गति मिलने से डीजल के लिए दूसरे देशों पर निर्भरता घटी है।


"2014 के बाद PM Modi के नेतृत्व में अब तक देश में 50 हजार किमी रेल विद्युतीकरण का कार्य पूर्ण"

 वैष्णव ने कहा कि आजादी के बाद 60 वर्षों में पूर्व की सरकारों के समय 20 हजार किलोमीटर रेल विद्युतीकरण के कार्य पूर्ण हुए थे। लेकिन साल 2014 के बाद प्रधानमंत्री के नेतृत्व में अब तक देश में 50 हजार किलोमीटर रेल विद्युतीकरण का कार्य पूरा हो चुका है। यह भारत के आत्मनिर्भर देश बनने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जमालपुर स्थित भारतीय रेल यांत्रिक एवं विद्युत अभियंत्रण संस्थान अब सेंटर आफ एक्सीलेंस बनेगा और इस संस्थान में रेलकर्मियों के साथ-साथ गैर रेल कर्मी युवाओं को भी तकनीकी प्रशिक्षण प्राप्त होंगे जिससे की गैर रेलकर्मी युवा तकनीकी प्रशिक्षण प्राप्त कर विदेशों में अच्छी नौकरियां प्राप्त कर सके। इसके लिए जरूरत पड़ने पर रेलवे की नीति में भी बदलाव लाए जाएंगे और वर्ष 2026 से गैर रेलकर्मी युवाओं के नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।      

मुंगेर के जनता दल यूनाइटेड के सांसद एवं केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे। केंद्रीय मंत्री ने आज जमालपुर रेल कारखाना के क्रेन शॉप, बैगन शॉप का भी निरीक्षण किया। इस दौरान मंत्री रेल कर्मियों से मिले और उन्हें रेल कारखाना के विकास का आश्वासन भी दिया। 


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!