Edited By Ramanjot, Updated: 18 May, 2025 05:43 PM

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भारत के उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को उनके जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।
पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भारत के उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को उनके जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने उप राष्ट्रपति के स्वस्थ, सशक्त और सुदीर्घ जीवन की प्रार्थना करते हुए उनके योगदान की सराहना की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जगदीप धनखड़ ने अपने राजनीतिक और संवैधानिक जीवन में जिस कुशलता और गरिमा से दायित्वों का निर्वहन किया है, वह देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत है। मुख्यमंत्री की ओर से यह शुभकामना संदेश आज सुबह सार्वजनिक रूप से साझा किया गया।
बता दें कि जगदीप धनखड़ वर्ष 2022 में भारत के 14वें उप राष्ट्रपति बने। वे अपने स्पष्ट विचारों और संसदीय कार्यशैली के लिए जाने जाते हैं। विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्रों से भी उन्हें बधाई संदेश प्राप्त हो रहे हैं।