Edited By Swati Sharma, Updated: 01 Jun, 2023 06:32 PM

Bihar Politics: केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने 12 जून को विपक्षी एकता को लेकर हो रही बैठक से लेकर कई अहम मुद्दों पर बातचीत की। इस दौरान उन्होंने नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि नीतीश कुमार कुछ भी कर लें, उनका कुछ नहीं...
पटनाः केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने 12 जून को विपक्षी एकता को लेकर हो रही बैठक से लेकर कई अहम मुद्दों पर बातचीत की। इस दौरान उन्होंने नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि नीतीश कुमार कुछ भी कर लें, उनका कुछ नहीं होने वाला। उन्होंने कहा कि पलटू राम से राज पाठ चल नहीं रहा।
यह भी पढ़ेंः- BJP विधायक ने अपनी ही पार्टी के MLA के बेटे के खिलाफ दर्ज कराई FIR, आरोपी बोला- ‘‘जेल जाने से नहीं डरते''

"पलटू राम के दांत झड़ जाएंगे"
अश्विनी चौबे ने कहा कि नीतीश बनस्वादी और भ्रष्टाचारियों के जाल में पड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि इनका टाय टाय फिश हो जाएगा। वह विपक्षी एकता के नाम पर पर्यटन केंद्र खोल चुके हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने भारत की जनता एक चट्टान है, जिसके सामने विपक्षी एकता चूर-चूर हो जाएगी। उन्होंने कहा कि पलटू राम के दांत झड़ जाएंगे।
यह भी पढ़ेंः- Bihar Politics: तेजस्वी का BJP पर हमला, कहा- भाजपा को देश की जनता 2024 में सत्ता से कर देगी बेदखल

"दिल्ली और बिहार में एक जैसे हालात"
इधर, दिल्ली में लव जिहाद में हुई साक्षी की मौत पर चौबे ने कहा कि दिल्ली और बिहार में एक जैसे हालात है। इन लोगों से बिहार संभल नहीं रहा है और देश में विपक्षी एकता को जोड़ने चले है। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि 2024 में देश की जनता फिर से नरेंद्र मोदी को ही देश को प्रधान सेवक चुनने का काम करेगी।