"नीतीश कुमार की समाधान यात्रा है व्यवधान यात्रा"...BJP सांसद राजीव प्रताप रूडी ने किया कटाक्ष

Edited By Ramanjot, Updated: 07 Jan, 2023 02:54 PM

rajiv pratap rudy took a dig at cm nitish s solution journey

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद राजीव प्रताप रूडी ने कटाक्ष करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समाधान यात्रा व्यवधान यात्रा है। रूडी ने शुक्रवार को यहां कर्पूरी सभागार मे विजन बिहार मंच की ओर से बिहार के पिछड़ेपन पर आयोजित एक परिचर्चा को...

समस्तीपुर: भारतीय जनता पार्टी (BJP) सांसद राजीव प्रताप रूडी (Rajiv Pratap Rudy) ने कटाक्ष करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) की समाधान यात्रा (Samadhan Yatra) व्यवधान यात्रा है। रूडी ने शुक्रवार को यहां कर्पूरी सभागार मे विजन बिहार मंच की ओर से बिहार के पिछड़ेपन पर आयोजित एक परिचर्चा को संबोधित करते हुए कहा कि गलत नितियों के कारण आज प्रदेश विकास के मामले मे देश में सबसे पिछड़ा राज्य है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यकाल में विकास का व्यवधान उत्पन्न हो गया है, जिसके कारण प्रदेश के चार करोड़ लोग बिहार से पलायन कर गए है।

भाजपा सांसद ने बिहार मे शुरू हो रहे जाति आधारित जनगणना (Caste Based Census) में प्रदेश से पलायन हुए लोगों की जाति और कब से प्रदेश छोड़ा इनकी भी गणना कराने की मांग राज्य सरकार से की। उन्होंने कहा कि बिहारी पूरे भारत का विकास कर रहे है लेकिन बिहार क्यों पिछड़ रहा है यह एक बड़ा सवाल है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समाधान यात्रा व्यवधान यात्रा है।

इस परिचर्चा को विजन बिहार मंच के संस्थापक सदस्य शंकर झा आजाद, यशवंत सिंह, विनोद सम्राट, उदयशंकर सिंह, विवेकानंद सिंह एवं समस्तीपुर नगर निगम के उप मेयर रामबालक पासवान ने भी संबोधित किया

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!