'हमारा पेड़-हमारा पर्यावरण' अभियान के तहत गया में अद्भुत पहल, फौजी भाईयों व पेड़ों को राखी बांध मनाया रक्षाबंधन

Edited By Ramanjot, Updated: 19 Aug, 2024 02:14 PM

rakshabandhan celebrated by tying rakhi to army brothers and trees

बिहार के गया में 'हमारा पेड़-हमारा पर्यावरण' अभियान के सदस्यों के द्वारा पर्यावरण को सुरक्षित रखने का संदेश देते हुए एक अनोखी मुहिम चलाई गई है। दरअसल, रक्षाबंधन के मौके पर अभियान के सदस्यों ने मिलकर पेड़ों को राखियां बांधी और गले लगाया।

गया:रक्षासूत्र का दायरा अब भाई बहन के रिश्ते से ऊपर उठकर प्रकृति और दूसरे जीवों से भी जुड़ने लगा है । बिहार के गया में 'हमारा पेड़-हमारा पर्यावरण' अभियान के सदस्यों के द्वारा पर्यावरण को सुरक्षित रखने का संदेश देते हुए एक अनोखी मुहिम चलाई गई है।
 PunjabKesari


दरअसल, रक्षाबंधन के मौके पर अभियान के सदस्यों ने मिलकर पेड़ों को राखियां बांधी और गले लगाया। इस कार्यक्रम में स्कूली बच्चे और गणमान्य लोगों ने भी भाग लिया। इन लोगों ने गया ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी में कार्यरत वीर जवानों के साथ भी रक्षा बंधन का उत्सव मनाया। इन्होंने फौजी भाईयों को राखी बांधी व मिठाई खिलाकर लम्बी उम्र की प्रार्थना की।

PunjabKesari


बता दें कि 'हमारा पेड़-हमारा पर्यावरण' अभियान के सदस्यों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए ब्रह्मयोनि पहाड़ में हजारों की संख्या में पेड़ पौधे लगाए हैं ।इस ग्रुप के सदस्य अशोक कुमार ने बताया कि हमलोग अपना पारिवारिक उत्सव भी यहीं मनाते हैं और वैसे मौके पर पेड़ लगाए जाते हैं।

PunjabKesari 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!