बिहार के कतरनी चूड़ा का स्वाद चखेंगे राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री..CM ने सिवान में विकास योजनाओं का लिया जायजा, पढ़ें 10 बड़ी खबरें

Edited By Swati Sharma, Updated: 09 Jan, 2023 06:46 AM

read 10 big news of the day

मकर संक्रांति के मौके पर बिहार के भागलपुर जिले की खुशबूदार कतरनी चूड़ा का स्वाद इस बार फिर से देश के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और अन्य गणमान्य व्यक्ति चखेंगे। वहीं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज समाधान यात्रा के क्रम में सिवान जिले में विभिन्न...

पटनाः मकर संक्रांति के मौके पर बिहार के भागलपुर जिले की खुशबूदार कतरनी चूड़ा का स्वाद इस बार फिर से देश के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और अन्य गणमान्य व्यक्ति चखेंगे। वहीं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज समाधान यात्रा के क्रम में सिवान जिले में विभिन्न विभागों के अंतर्गत चल रही विकास योजनाओं का जायजा लिया। ऐसी ही दिनभर की बड़ी खबरों को पढ़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें...

'Samadhan Yatra'... CM नीतीश ने सिवान में विकास योजनाओं का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए निर्देश
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज समाधान यात्रा के क्रम में सिवान जिले में विभिन्न विभागों के अंतर्गत चल रही विकास योजनाओं का जायजा लिया। यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री पंचरूखी प्रखंड के सुपौली गांव पहुंचे और वहां लोगों की समस्याएं सुनीं और समाधान के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

मकर संक्रांति पर भागलपुर के कतरनी चूड़ा का स्वाद चखेंगे राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री

मकर संक्रांति के मौके पर बिहार के भागलपुर जिले की खुशबूदार कतरनी चूड़ा का स्वाद इस बार फिर से देश के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और अन्य गणमान्य व्यक्ति चखेंगे। हर वर्ष की तरह इस बार मकर संक्रांति के पहले बिहार सरकार की ओर से सौगात के रूप में तीन क्विंटल खुशबूदार कतरनी चूड़ा को शनिवार को कृषि विभाग के अधिकारियों की देखरेख में विक्रमशिला एक्सप्रेस ट्रेन से दिल्ली भेजा गया। 

जातीय जनगणना का फैसला राजग सरकार का, महागठबंधन का नहींः सुशील मोदी
बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने कहा कि भाजपा हमेशा जातीय जनगणना के पक्ष में रही और 02 जून 2022 को राज्य में जातीय जनगणना करवाने का कैबिनेट का फैसला भी उस सरकार का था, जिसमें दो उपमुख्यमंत्री भाजपा के थे, इसलिए महागठबंधन को इसका श्रेय लूटने की कोशिश नहीं करनी चाहिए।

Patna School Closed: 14 जनवरी तक बंद रहेंगे 10वीं तक के सभी स्कूल, बढ़ती ठंड के कारण लिया गया फैसला
राजधानी पटना (Patna) सहित पूरे बिहार में ठंड का कहर जारी है। मौसम विभाग (Weather Department) की मानें तो आने वाले तीन से चार दिनों तक मौसम ऐसे ही रहने के संभावना है। इसी बीच ठंड के बढ़ रहे प्रकोप को देखते हुए पटना के जिलाधिकारी (Patna DM) ने 14 जनवरी तक जिले के सभी सरकारी (Government) एवं निजी (Private) स्कूल बंद रखने का आदेश जारी किया है।

बढ़ती ठंड को लेकर मुजफ्फरपुर में 11 जनवरी तक सभी स्कूल रहेंगे बंद, DM ने जारी किया आदेश
मुजफ्फरपुर सहित पूरे बिहार में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। खासकर उतर बिहार के कई जिलो में  बर्फीली हवाओं ने जन जीवन को काफी प्रभावित कर दिया है। बच्चों को स्कूल जाने के लिए काफी परेशानी हो रही है। वहीं इसी को देखते हुए मुजफ्फरपुर डीएम प्रणव कुमार ने सभी निजी और सरकारी स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी किया है।
 

राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा' पर PK ने कहा- वे बड़े लोग हैं, मेरी यात्रा की उनसे कोई तुलना नहीं
चुनावी रणनीतिकार से राजनेता बने प्रशांत किशोर ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की अगुवाई वाली ‘‘भारत जोड़ो यात्रा'' के मद्देनजर शनिवार को कहा कि वे (राहुल) बड़े लोग हैं। अपने गृह राज्य बिहार में जन सुराज अभियान के तहत इन दिनों ‘पदयात्रा' कर रहे प्रशांत किशोर से मोतिहारी में पत्रकारों के उनकी और राहुल की यात्रा के बीच कोई समानता होने से जुड़ा सवाल किया। इस पर, किशोर ने कहा, ‘‘वे बहुत बड़े आदमी हैं, मेरी यात्रा की उनसे कोई तुलना ही नहीं।'' 

डेढ़ साल पहले लड़की-लड़के में हुआ प्यार, बच्चा हुआ तो पहचानने से किया इनकार
बिहार के समस्तीपुर जिले में एक लड़की और लड़के को डेढ़ साल पहले प्यार हो गया। लड़के ने लड़की को शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार संबंध बनाए। समय बीतता गया और आज लड़की का डेढ़ साल का बेटा है और लड़का उसे पहचानने से भी इनकार कर रहा है। वहीं अब लड़की ने बीते शनिवार को लड़के के खिलाफ महिला थाने में केस दर्ज करावाया है।
 

NIA ने बिहार में PFI  के चार सदस्यों के खिलाफ दाखिल किया आरोप पत्र
 "राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण(एनआईए) ने बिहार में ‘‘गैरकानूनी व राष्ट्रविरोधी’’ गतिविधियों से जुड़े एक मामले में प्रतिबंधित समूह पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के चार सदस्यों के खिलाफ शनिवार को आरोप पत्र दाखिल किया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पूर्व राज्यपाल केसरी नाथ त्रिपाठी के निधन पर CM नीतीश ने जताया शोक
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बंगाल के पूर्व राज्यपाल और वरिष्ठ भाजपा नेता पूर्व विधानसभा अध्यक्ष पंडित केशरीनाथ त्रिपाठी के निधन पर आज गहरी शोक-संवेदना व्यक्त की। दरअसल, केसरी नाथ त्रिपाठी काफी समय से बीमार चल रहे थे, वहीं रविवार सुबह 5 बजे उनका निधन हो गया। 

बजट सत्र के दौरान संसद भवन का होगा घेराव: सुभाष लांबा
ऑल इंडिया स्टेट गवर्नमेंट एम्पलॉइज फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुभाष लांबा ने शनिवार को कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ आगामी बजट सत्र में संसद भवन का घेराव कर प्रदर्शन किया जाएगा।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!