बक्सर गैंगरेप मामले में खुलासा- आशिक से धोखा खाने के बाद महिला ने गढ़ी थी फिल्मी कहानी

Edited By Nitika, Updated: 15 Oct, 2020 02:02 PM

revealed in buxar gangrape case

बिहार के बक्सर जिले में गैंगरेप मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस का कहना है कि आशिक से धोखा खाने के बाद महिला ने फिल्मी कहानी गढ़ी थी। इसके साथ ही अभी बच्चे की हत्या पर भी सस्पेंस बरकरार है।

बक्सरः बिहार के बक्सर जिले में गैंगरेप मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस का कहना है कि आशिक से धोखा खाने के बाद महिला ने फिल्मी कहानी गढ़ी थी। इसके साथ ही अभी बच्चे की हत्या पर भी सस्पेंस बरकरार है। वहीं पुलिस के द्वारा मुख्य आरोपी की तलाश की जा रही है।

बक्सर जिले के मुरार थाना क्षेत्र के ओझाबराव गांव की रहने वाली महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म और उसके 5 वर्षीय बेटे की हत्या मामले में पुलिस ने जांच पूरी कर ली है। साथ ही मेडिकल रिपोर्ट में इस बात की पुष्टि हुई है कि महिला के साथ गैंगरेप नहीं बल्कि रेप हुआ है। पुलिसिया अनुसंधान में यह बात खुलकर सामने आई है कि सारा मामला प्रेम-प्रसंग का है। यानी, पीड़ित महिला ने गैंगरेप की झूठी कहानी गढ़ी थी, जिसमें उसका पिता भी शामिल था। वहीं महिला के साथ उसके आशिक ने संबंध बनाए थे। लेकिन अभी तक इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है कि मासूम बच्चे की जान कैसे गई। पुलिस के द्वारा मुख्य आरोपी की तलाश की जा रही है।

बता दें कि बीते 11 अक्टूबर की सुबह ओझा बरांव निवासी राज कुमार राम की 30 वर्षीया शादीशुदा महिला और उसका बेटा गांव के पास ही झाड़ियों में मिले थे। दोनों को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डाॅक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। इस मामले में महिला ने पुलिस को बताया था कि गांव के ही 2 लोगों ने 3 अज्ञात लोगों के साथ मिलकर उसे अगवा कर लिया और उसके साथ गैंगरेप किया। साथ ही उसके बच्चे को महिला के सामने ही मार डाला।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!