RJD का तंज- अगर नीतीश काम करते तो जीतने के लिए उन्हें छल नहीं करना पड़ता

Edited By Ramanjot, Updated: 13 Nov, 2020 04:02 PM

rjd taunted on nitish kumar

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए शुक्रवार को आरोप लगाया कि अगर वे काम करते तब उन्हें छल नहीं करना पड़ता और भाजपा को अपनी बैसाखी भी नहीं बनाना पड़ता।

पटनाः राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए शुक्रवार को आरोप लगाया कि अगर वे काम करते तब उन्हें छल नहीं करना पड़ता और भाजपा को अपनी बैसाखी भी नहीं बनाना पड़ता।

विपक्षी राजद ने ट्वीट किया, ‘‘नीतीश जी बार बार दोहराते हैं कि ‘हम सिर्फ काम करते हैं'। और पूरे बिहार के नागरिक यह सोच सोच कर परेशान होते हैं कि नीतीश जी कौन सा काम करते हैं? कहां और कब काम करते हैं? ''नीतीश कुमार पर तंज करते हुए राजद ने कहा ‘‘अगर वे काम करते तो जीतने के लिए छल क्यों करना पड़ता?, भाजपा को अपनी बैसाखी क्यों बनाना पड़ता और चुनाव में वह नकारे क्यों जाते?''

गौरतलब है कि एक दिन पहले ही राजद नेता तेजस्वी यादव ने संवाददाता सम्मेलन में कहा था कि जनता का फैसला महागठबंधन के पक्ष में है, वहीं चुनाव आयोग का नतीजा राजग के पक्ष में गया है। उन्होंने कहा था कि नीतीश कुमार तीसरे नंबर पर आ गए हैं, और बिहार के लोगों ने जो जनादेश दिया वह बदलाव का जनादेश है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!