रोहतासः तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने महिला की मौत, चालक फरार

Edited By Diksha kanojia, Updated: 26 Jan, 2021 05:18 PM

rohtas woman killed by high speed truck driver absconding

बिहार में रोहतास जिले के डेहरी थाना क्षेत्र में सोमवार को ट्रक की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई।

रोहतासः बिहार में रोहतास जिले के डेहरी थाना क्षेत्र में सोमवार को ट्रक की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि भोजपुर जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के बिहिंया गांव निवासी विष्णु कुमार की पत्नी बिन्दा देवी (35) बाइक से अपने पुत्र के साथ डेहरी में इलाज कराने के लिए जा रही थी। उसी दौरान पाली पुल के समीप ओभरलोड बालू लदे ट्रक ने पीछे से बाइक में धक्का मारने से बिन्दा देवी सड़क पर गिर गयी और ट्रक से कुचलकर उसकी मौत हो गई।

सूत्रों ने बताया कि दुर्घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। घटना से आक्रोशित लोगों ने घटनास्थल के निकट सड़क जाम कर दिया। मामले की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया। शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेज दिया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!