CM की "समाधान यात्रा" पर सम्राट चौधरी का तीखा हमला- नीतीश को बिहार में कोई नही पूछ रहा, यह दुर्भाग्य की बात है

Edited By Swati Sharma, Updated: 06 Jan, 2023 02:34 PM

samrat chowdhary s scathing attack on cm s samadhan yatra

नेता प्रतिपक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री जहां जाते है, अपने काफिले के साथ जाते हैं फिर कैसी समाधान यात्रा। उन क्षेत्रों के लोगों और स्थानीय नेता से जनप्रतिनिधियों से नहीं मिलेंगे तो उन्हें वहां की समस्या की जानकारी कैसे मिलेगी। नीतीश कुमार...

पटना(अभिषेक कुमार सिंह): बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समाधान यात्रा पर विधान परिषद के नेता प्रतिपक्ष सम्राट चौधरी ने कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि नीतीश को बिहार में कोई नही पूछ रहा। यह दुर्भाग्य की बात है कि 17 साल राज करने के बाद समाधान करने निकले हैं। ये यात्रा नीतीश के राजनीतिक समाधान की यात्रा हैं। 

नीतीश कुमार सिर्फ राज करना चाहते हैं: सम्राट चौधरी
नेता प्रतिपक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री जहां जाते है, अपने काफिले के साथ जाते हैं फिर कैसी समाधान यात्रा। उन क्षेत्रों के लोगों और स्थानीय नेता से जनप्रतिनिधियों से नहीं मिलेंगे तो उन्हें वहां की समस्या की जानकारी कैसे मिलेगी। नीतीश कुमार सिर्फ राज करना चाहते हैं, कभी बीजेपी के साथ तो कभी राजद के साथ नीतीश कुमार सिर्फ सत्ता का सुख भोगना चाहते हैं। भाजपा से नीतीश कुमार ने समझौता किया था और भाजापा ने जनता से समझौता किया कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में हम जनता की सेवा करेंगे, लेकिन नीतीश कुमार बीजेपी के साथ-साथ जनता को भी धोखा देने का काम किया हैं।

"सीएम नीतीश कुमार के राज में समाप्त हो चुका है लोकतंत्र"
वहीं बीएसएससी (BSSC) अभ्यर्थीयों पर हुए लाठीचार्ज पर सम्राट चौधरी ने कहा कि अभियर्थियों पर चले लाठी चार्ज की जानकारी अगर बिहार सरकार के होम मिनिस्टर को नहीं हैं तो ऐसी सरकार को इस्तीफा दे देना चाहिए। साथ ही कहा कि मुख्यमंत्री को कल्याण बीघा आश्रम चले जाना चाहिए। ललन सिंह के बयान पर विधान परिषद के नेता प्रतिपक्ष ने कहा नीतीश सरकार में यह सब होता आया हैं और उसी बात को उनके पार्टी के नेता बोल रहे हैं, इसमें बड़ी बात क्या है। प्रश्नपत्र लीक मामले को लेकर सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री पर आरोप लगाया है। नीतीश कुमार के राज में लोकतंत्र समाप्त हो चुका है, नीतीश कुमार अब राजा बन गए हैं। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!