संजय जायसवाल ने सुशील मोदी के निधन पर जताया शोक, कहा- न केवल BJP बल्कि बिहार की राजनीति को भी लगा झटका

Edited By Ramanjot, Updated: 14 May, 2024 05:29 PM

sanjay jaiswal expressed grief over the demise of sushil modi

रक्सौल के ग्राम पंचायत नकरदेइ में आयोजित शोकसभा में संजय जायसवाल ने दो मिनट का मौन रख दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर उपस्थित कार्यकर्ताओं व आम जनता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बिहार के लिए आज बहुत ही दुखद दिन है। उन्होंने कहा...

बेतिया: पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी (Sushil Modi) के निधन पर भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व स्थानीय सांसद डॉ. संजय जायसवाल ने गहरी संवेदना प्रकट की है। उन्होंने कहा कि सुशील मोदी जी के निधन से न केवल भाजपा बल्कि बिहार की राजनीति को भी झटका लगा है। उनके जाने से यहां की राजनीति में जो शून्य उभरा है उसे जल्द पूरा नहीं किया जा सकेगा। 

"बिहार के लिए आज बहुत ही दुखद दिन"
रक्सौल के ग्राम पंचायत नकरदेइ में आयोजित शोकसभा में संजय जायसवाल ने दो मिनट का मौन रख दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर उपस्थित कार्यकर्ताओं व आम जनता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बिहार के लिए आज बहुत ही दुखद दिन है। उन्होंने कहा माननीय नीतीश कुमार और सुशील कुमार मोदी जी के नेतृत्व में बिहार में ऐसी सरकार बनी कि 6 महीने के भीतर ही बिहार के सारे क्रिमिनल सारे गलत लोग या तो जेल में चले गए या बिहार छोड़ कर भाग गए या एनकाउंटर से मारे गए और 6 महीने के भीतर पूरे बिहार में इतना शांति का वातावरण कायम हो गया। 

संजय जायसवाल ने कहा कि भयावह परिस्थिति में सुशील कुमार मोदी जी ने नीतीश कुमार जी के साथ मिलकर एक नया बिहार बनाया। उन्होंने कहा कि वित्त मंत्री के अपने 15 साल के कार्यकाल में सुशील मोदी जी ने बिहार का बजट दस गुणा अधिक कर दिया। उनकी सूझ-बुझ और नीतियों से बिहार सबसे तेजी से विकास करने वाला राज्य हो गया। 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!