सारणः ग्रामीणों ने झाड़ियों से बरामद किया किशोरी का शव, प्राथमिकी दर्ज

Edited By Diksha kanojia, Updated: 02 Sep, 2021 06:01 PM

saran villagers recovered girl s body from bushes

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, स्थानीय लोगों से मिली सूचना के आधार पर सोनपुर थाना क्षेत्र में झाड़यिों से एक किशोरी का शव बरामद किया गया है। मृतका की पहचान नयागांव थाना क्षेत्र के सिताबगज गांव निवासी अवधेश साह की 14 वर्षीय पुत्री मुस्कान के रूप में...

छपराः बिहार में सारण जिले के सोनपुर थाना क्षेत्र से बुधवार को एक किशोरी का शव बरामद किया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, स्थानीय लोगों से मिली सूचना के आधार पर सोनपुर थाना क्षेत्र में झाड़यिों से एक किशोरी का शव बरामद किया गया है।

मृतका की पहचान नयागांव थाना क्षेत्र के सिताबगज गांव निवासी अवधेश साह की 14 वर्षीय पुत्री मुस्कान के रूप में की गयी है। सूत्रों ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस सिलसिले में संबंधित थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है। मामले में एक छात्र और एक छात्रा को हिरासत लिया गया है जिससे पूछताछ की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!