'वंदे मातरम्' पर गरमाई राजनीति: शिवराज सिंह चौहान का कांग्रेस पर हमला, कहा- यह भारत माता का अपमान

Edited By Ramanjot, Updated: 20 Aug, 2026 03:55 PM

shivraj singh chouhan attacks congress

पटना में संवाददाताओं से बातचीत में चौहान ने कहा, "कांग्रेस केवल वोट बैंक की राजनीति कर रही है। वंदे मातरम् के केवल दो अंतरे गाने का निर्णय भारत माता का अपमान है। यह उन हजारों शहीदों के प्रति अनादर भी है जिन्होंने देश के लिए अपने प्राण न्योछावर किए।

पटना: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को कांग्रेस पर उसके कार्यक्रमों में वंदे मातरम् के केवल पहले दो अंतरे गाने के फैसले को लेकर निशाना साधते हुए इसे भारत माता का अपमान करार दिया। 

पटना में संवाददाताओं से बातचीत में चौहान ने कहा, "कांग्रेस केवल वोट बैंक की राजनीति कर रही है। वंदे मातरम् के केवल दो अंतरे गाने का निर्णय भारत माता का अपमान है। यह उन हजारों शहीदों के प्रति अनादर भी है जिन्होंने देश के लिए अपने प्राण न्योछावर किए।" उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस वही कर रही है जो 1937 में मुस्लिम लीग ने किया था। कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) ने बुधवार को निर्णय लिया था कि पार्टी अपने 1937 के प्रस्ताव का पालन करते हुए अपने कार्यक्रमों में वंदे मातरम् के केवल पहले दो अंतरे ही गाएगी। 

एक दिवसीय दौरे पर गुरुवार को पटना पहुंचे चौहान ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात भी की। उन्होंने कहा, "बिहार ज्ञान, संस्कृति और गौरवशाली इतिहास की भूमि है। आज पटना में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से आत्मीय भेंट हुई।" 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!