Simple Mehndi Design for Chhath Puja: Chhath 2025 Look Complete करें इन Gorgeous Mehndi Designs के साथ

Edited By Ramanjot, Updated: 22 Oct, 2025 07:49 AM

simple mehndi design for chhath puja

छठ पूजा 2025 (Chhath Puja 2025) नजदीक है और इस मौके पर हाथों को सजाने के लिए मेहंदी लगाना बेहद शुभ माना जाता है।

Chhath Puja Mehndi Designs 2025: छठ पूजा 2025 (Chhath Puja 2025) नजदीक है और इस मौके पर हाथों को सजाने के लिए मेहंदी लगाना बेहद शुभ माना जाता है। बिहार और उत्तर प्रदेश में छठ पूजा के दिन महिलाएं पारंपरिक श्रृंगार के साथ मेहंदी लगाकर भगवान सूर्य और छठी मइया की पूजा करती हैं। आज हम आपको बता रहे हैं Chhath Puja Special Mehndi Designs, जिन्हें आप आसानी से घर पर बना सकती हैं।

छठ पूजा पर हाथों में बनाएं सूर्य और चंद्रमा की मेहंदी

PunjabKesari

छठ पर्व में सूर्य और चंद्रमा की पूजा का विशेष महत्व होता है। इस मौके पर आप हाथों में Surya Chandra Mehndi Design ट्राय कर सकती हैं। बस हथेली के बीच में सूर्य और चंद्रमा की आकृति बनाएं और उसके चारों ओर जाल या बेल डिज़ाइन जोड़ दें। यह डिजाइन देखने में बेहद खूबसूरत लगता है और बनाने में भी आसान है।

कमल (Lotus) वाली मेहंदी डिज़ाइन से पाएं सादगी और आकर्षण

PunjabKesari

अगर आप सिंपल और मिनिमल डिज़ाइन पसंद करती हैं, तो Lotus Mehndi Design आपके लिए परफेक्ट है। बस हथेली के बीच में गोल सर्कल बनाएं और उसके अंदर कमल का फूल बना दें। आप चाहें तो उंगलियों पर डॉट्स और लाइन पैटर्न से इसे सजाकर और भी आकर्षक बना सकती हैं।

स्वास्तिक और पारंपरिक डिज़ाइन से करें हाथों की सजावट

PunjabKesari

छठ पूजा के दिन हाथों में Swastik Mehndi Design बनाना शुभ माना जाता है। आप हथेली पर छोटे-छोटे स्वास्तिक और उंगलियों पर लाइन डिज़ाइन बनाकर पारंपरिक टच दे सकती हैं। यह डिजाइन धार्मिक होने के साथ-साथ देखने में भी काफी सुंदर लगता है।

भरे हाथों की मेहंदी में छठ पूजा का संदेश

PunjabKesari

अगर आप फुल हैंड मेहंदी लगाना चाहती हैं, तो हथेली के बीच या किनारे पर "छठ पूजा" लिख सकती हैं। चाहें तो पति के नाम या कोई शुभ संदेश को डिजाइन में शामिल करें। इस तरह का डिजाइन न केवल ट्रेंडिंग है बल्कि फेस्टिव वाइब्स को भी बढ़ाता है।

सौभाग्यवती और भव्य मेहंदी डिजाइन

PunjabKesari

छठ पूजा के मौके पर आप Bhavya Mehndi Design आजमा सकती हैं। हथेली के बीच में “सौभाग्यवती” या “भव्य” जैसे शब्दों को कलात्मक ढंग से लिखें और उसके चारों ओर जाल, बेल या डॉट पैटर्न जोड़ें। यह डिजाइन बनाने में आसान और देखने में बेहद खूबसूरत लगती है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!