नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा: शादी से लौट रहे CO की गाड़ी पुल से टकराई, उड़ गए परखच्चे

Edited By Ramanjot, Updated: 19 Feb, 2026 06:21 PM

co s car returning from a wedding collided with a bridge and was completely de

एनएच-107 पर भौरा पुल के पास गुरुवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में पूर्णिया के बी-कोठी सीओ मोहन कुमार शर्मा समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। एक शादी समारोह से लौटते वक्त चालक को झपकी आने के कारण स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग से टकरा गई।

Road Accident: बिहार के सहरसा जिले में गुरुवार को रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां एक अनियंत्रित स्कॉर्पियो भीषण दुर्घटना का शिकार हो गई। सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-107 पर भौरा पुल के पास हुए इस हादसे में पूर्णिया के बी-कोठी प्रखंड के अंचलाधिकारी (CO) मोहन कुमार शर्मा सहित पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए। 

शादी समारोह से लौटते समय हुआ हादसा 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अंचलाधिकारी मोहन कुमार शर्मा सिमरी बख्तियारपुर में एक शादी समारोह में शामिल होने आए थे। गुरुवार तड़के करीब 5 बजे वे सहरसा स्थित अपने आवास सिरादेहपट्टी लौट रहे थे। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि भौरा पुल के पास चालक को नींद की झपकी आ गई, जिसके कारण तेज रफ्तार वाहन अनियंत्रित होकर पुल की लोहे की रेलिंग से जा टकराया। 

घायलों की स्थिति और पहचान 

स्थानीय लोगों और पुलिस की तत्परता से सभी घायलों को तुरंत अनुमंडलीय अस्पताल, सिमरी बख्तियारपुर ले जाया गया। घायलों की पहचान इस प्रकार है: 

मोहन कुमार शर्मा (28 वर्ष) - अंचलाधिकारी, बी-कोठी (पूर्णिया) 
अमित कुमार (26 वर्ष) 
राकेश कुमार (28 वर्ष) 
आलोक कुमार (26 वर्ष) 
बंटी कुमार (28 वर्ष) 

सभी घायल सहरसा जिले के सदर थाना क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। प्राथमिक उपचार के बाद मोहन कुमार शर्मा और अमित कुमार की नाजुक स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए सहरसा रेफर कर दिया है। वर्तमान में सभी का उपचार एक निजी क्लीनिक में चल रहा है। 

पुलिस की कार्रवाई 

घटना की पुष्टि करते हुए सिमरी बख्तियारपुर के एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। क्षतिग्रस्त वाहन को कब्जे में ले लिया गया है और मामले की छानबीन की जा रही है। संबंधित थाना पुलिस को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!