FB पर प्यार, शादी का वादा कर बनाए संबंध फिर कहीं और कर ली शादी...हताश प्रेमिका ने ऐसे दी दर्दनाक मौत

Edited By Ramanjot, Updated: 05 Jun, 2022 01:54 PM

siwan s girl falls in love with kanpur soldier lover married then strangled

जानकारी के अनुसार, देश दीपक नाम का सिपाही कानपुर के बिल्हौर थाने में तैनात था। सिपाही की दोस्ती फेसबुक पर सीवान की युवती से हुई थी। धीरे-धीरे यह दोस्ती प्यार में बदल गई और दोनों एक-दूसरे से मिलने लगे। लड़की दीपक से मिलने कानपुर जाया करती थी। सिपाही...

सीवानः बिहार के सीवान जिले से दोस्ती, प्यार, धोखा और फिर मर्डर कर देने का खौफनाक मामला सामने आया है। दरअसल, सीवान की लड़की को कानपुर के सिपाही से फेसबुक पर प्यार हुआ और फिर सिपाही ने शादी का आश्वासन देकर शारीरिक संबंध बनाए। इसी बीच सिपाही ने कहीं और शादी कर ली, जिससे हताश युवती ने अपने भाई के साथ मिलकर प्रेमी सिपाही की रेत कर हत्या कर दी। 

FB पर प्यार, फिर शादी का वादा कर बनाए संबंध
जानकारी के अनुसार, देश दीपक नाम का सिपाही कानपुर के बिल्हौर थाने में तैनात था। सिपाही की दोस्ती फेसबुक पर सीवान की युवती से हुई थी। धीरे-धीरे यह दोस्ती प्यार में बदल गई और दोनों एक-दूसरे से मिलने लगे। लड़की दीपक से मिलने कानपुर जाया करती थी। सिपाही ने शादी का वादा कर युवती के साथ शारीरक संबंध भी बनाए। इसी बीच 22 अप्रैल को सिपाही की शादी कहीं दूसरी जगह हो गई। प्रेमी की शादी होने से युवती आहत हो गई और उसकी हत्या की योजना बना ली। 

1 जून को अपने साथियों के साथ की हत्या
हत्या की योजना को अंजाम देने के लिए युवती 1 जून को दोपहर करीब 12 बजे प्रेमी के कमरे में पहुंची। युवती ने अपने भाई और अन्य दो युवकों के साथ मिलकर सिपाही देश दीपक की गला रेतकर हत्या की। इसके साथ ही उसका मोबाइल ले लिया और कमरे में बाहर से ताला लगाकर भाग निकली। इस मामले की सूचना मिलने पर कानपुर पुलिस मामले की जांच में जुट गई। कानपुर के बिल्हौर थाना प्रभारी अरविंद सिंह सिसौदिया ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज और कॉल डिटेल के आधार पर सीवान के बसंतपुर क्षेत्र की रहने वाली लालता कुमारी और उसके भाई अम्बिका साहनी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!